होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस चैनल के न्यूज डायरेक्टर पर सेक्सुअल हरेसमेंट का आरोप, ग्रुप ने दिखाया बाहर का रास्ता
इस चैनल के न्यूज डायरेक्टर पर सेक्सुअल हरेसमेंट का आरोप, ग्रुप ने दिखाया बाहर का रास्ता
<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">पाकिस्तान में एक टीवी चैनल के न्यूज डायरेक्टर पर सेक्सुअल हरेसमेंट का आरोप लगा है, जिसके बाद डायरेक्टर को चैनल से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। दरअसल यह खबर पाकिस्तान के ‘पी टीवी’ न्यूज चैनल की है।</p> <p style="text-align: justify;">'ड
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पाकिस्तान में एक टीवी चैनल के न्यूज डायरेक्टर पर सेक्सुअल हरेसमेंट का आरोप लगा है, जिसके बाद डायरेक्टर को चैनल से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। दरअसल यह खबर पाकिस्तान के ‘पी टीवी’ न्यूज चैनल की है।
'डॉन'में छपी रिपोर्ट के मुताबिक न्यूज डायरेक्टर अथर फारूक़ भुटार पर सेक्सुअल हरेसमेंट का आरोप चैनल की महिला एंकर्स ने लगाया था। भुटार के खिलाफ चैनल की एंकर्स ने बीती 8 जून को सेक्सुअल हरेसमेंट की लिखित शिकायत की थी।
बता दें कि यह पहला ऐसा मामला फारूक़ के खिलाफ सामने नहीं आया है बल्कि इसके कुछ साल पहले भी ऐसा फारूक़ ने किया था, जिसके बाद उनके खिलाफ की गई थी। उस समय भी उन्हें पद से हटा दिया गया था। लेकिन फिर उनकी बहाली हो गई थी। अपने खिलाफ लगे आरोप पर भुटार ने कहा है कि कुछ एंकर्स उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहे थे। कुछ प्रड्यूसर और न्यूज एडिटर ने एंकर्स के व्यवहार और लापरवाही की शिकायत की थी। उसी पर उन्होंने कार्रवाही की थी। भुटार ने यह भी कहा कि वो एंकर्स के खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी कर सकते हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स