होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...इस वजह से जर्नलिज्म प्रफेसर महेश चंद्र गुरु हुए गिरफ्तार
...इस वजह से जर्नलिज्म प्रफेसर महेश चंद्र गुरु हुए गिरफ्तार
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। यूनिवर्सिटी ऑफ मैसूर में जर्नलिज्म के प्रफेसर बीपी महेश चंद्र गुरु को गिरफ्तार कर लिया गया है। 59 साल के प्रफेसर पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगा है। उन्होंने अरेस्ट वारंट के खिलाफ कोर्ट में अपील की थी, लेकिन अदालत ने उनकी याचिका को खारिज करते न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उन पर आरोप है कि उन्
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। यूनिवर्सिटी ऑफ मैसूर में जर्नलिज्म के प्रफेसर बीपी महेश चंद्र गुरु को गिरफ्तार कर लिया गया है। 59 साल के प्रफेसर पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगा है। उन्होंने अरेस्ट वारंट के खिलाफ कोर्ट में अपील की थी, लेकिन अदालत ने उनकी याचिका को खारिज करते न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने मैसूर स्थित यूजीसी के ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट सेंटर में एक साल पहले आयोजित कार्यक्रम में भगवान राम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्हें फिलहाल तीन दिन के लिए जेल भेज दिया गया है। मैसूर के जयलक्ष्मीपुरम के पुलिस स्टेशन ने गुरु के खिलाफ एक साल पहले मामला दर्ज किया था। मैसूर पुलिस का कहना है कि प्रफेसर उस कार्यक्रम में बतौर अतिथि मौजूद थे। अपने भाषण में उन्होंने राम की गलत तस्वीर पेश की। प्रफेसर अपने मुखर स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। राजनेताओं समेत विभिन्न मुद्दों पर अपनी बेबाक राय की वजह से पूर्व में भी वे विभिन्न संगठनों के निशाने पर आ चुके हैं। इस साल जनवरी में पीएम नरेंद्र और एचआरडी के खिलाफ भी भाषण दे चुके हैं। उस वक्त राज्य बीजेपी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सीएन रामू ने प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स