होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘News18.com' के एडिटर प्रियराग वर्मा ने एक दशक की पारी के बाद दिया इस्तीफा
‘News18.com' के एडिटर प्रियराग वर्मा ने एक दशक की पारी के बाद दिया इस्तीफा
<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">‘नेटवर्क18' ग्रुप की अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट News18.com से खबर आ रही है कि यहां एडिटर (न्यूज) प्रियराग वर्मा ने समूह को अपना इस्तीफा दे दिया है। उन पर वेबसाइट के संचालन के लिए के खबरों की जिम्मेदारी थी। 11 सालों तक यहां काम करने के बाद उन्हो
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
‘नेटवर्क18' ग्रुप की अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट News18.com से खबर आ रही है कि यहां एडिटर (न्यूज) प्रियराग वर्मा ने समूह को अपना इस्तीफा दे दिया है। उन पर वेबसाइट के संचालन के लिए के खबरों की जिम्मेदारी थी। 11 सालों तक यहां काम करने के बाद उन्होंने बीते शुक्रवार को अपना इस्तीफा दिया है।
बता दें कि प्रियराग को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में लगभग 16 सालों का अनुभव है। समाचार4मीडिया से इस खबर की पुष्टि खुद प्रियराग ने की है।
उन्होंने बताया कि उन्हें फिलहाल कई जगह से ऑफर मिले हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है। उन्होंने बताया कि वे जल्द ही अपनी नई पारी की घोषणा करेंगे।
प्रियराग वेबसाइट News18.com की लॉन्चिंग टीम के अहम सदस्य भी रहे हैं। उन्होंने क्रिकेट वेबसाइट, cricketnext.com को भी लॉन्च कराया, जिसका अधिग्रहण साल 2006 में नेटवर्क18 ने कर लिया था।
अपने कार्यकाल के दौरान प्रियराग ने साल 2009 और 2014 के लोकसभा चुनाव और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों को भी कवर किया है, जिनमें जम्मू-कश्मीर, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली शामिल हैं।
cricketnext.com में अपनी पारी के दौरान उन्होंने कुछ अतरराष्ट्रीय सीरीज को भी कवर किया है। नेटवर्क18 में जुड़ने से वे पहले अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के डिजिटल विंग (timesofindia.com) में कार्यरत थे।
प्रियराग ने अपने करियर की शुरुआत 1999 में ‘बीटीवी न्यूज’ (BTV News) से न्यूज एंकर व रिपोर्टर के तौर पर की। इसके बाद वे साल 2002 में The Futurz Times में सब एडिटर के तौर पर जुड़ गए और यहां उन्होंने रिपोर्टिंग भी की। लगभग 10 महीने यहां काम करने के बाद वे साल 2002 में ही News4sites में बतौर कंटेंट एडिटर जुड़ गए और यहां से फिर साल 2004 में ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ (The Times of India) के डिजिटल विंग में चले गए, जहां उन्हें कॉपी एडिटर की जिम्मेदारी मिली। यहां लगभग एक साल तक काम करने के बाद वे नेटवर्क18 मीडिया ग्रुप में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर जुड़ गए। बेहतरीन काम की वजह से उन्हें यहां दो साल बाद ही चीफ कॉपी एडिटर बना दिया गया और लगभग 5 साल बाद उन्हें एडिटर (न्यूज) की जिम्मेदारी दी गई।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स