होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / न्यूज एजेंसी PTI ने इन्हें बनाया अपना नया CEO...
न्यूज एजेंसी PTI ने इन्हें बनाया अपना नया CEO...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। देश की प्रमुख न्यूज एजेंसी ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ (Press Trust of India) ने वेंकी वेंकटेश को अपना नया चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (Chief Executive Officer) नियुक्त किया है। वेंकटेश इससे पहले एचटी मीडिया (HT Media Ltd) के साथ कार्यरत थे। यहां व
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
देश की प्रमुख न्यूज एजेंसी ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ (Press Trust of India) ने वेंकी वेंकटेश को अपना नया चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (Chief Executive Officer) नियुक्त किया है। वेंकटेश इससे पहले एचटी मीडिया (HT Media Ltd) के साथ कार्यरत थे। यहां वे चीफ लर्निंग ऑफिसर (Chief Learning Officer) के पद पर अपनी भूमिका निभा रहे थे।
अहमदाबाद के 'इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट' (Indian Institute of Management, Ahmedabad) के पूर्व छात्र रह चुके वेंकटेश ने अपने करियर की शुरुआत ‘हिन्दुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड’ (Hindustan Unilever Limited) के साथ की। अपने 35 साल करियर में उन्होंने सेल्स व मार्केटिंग के क्षेत्र कई उच्च पदों पर काम किया। ‘हिन्दुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड’ (Hindustan Unilever Limited) के साथ तो वे 26 साल तक जुड़े रहे। उन्हें यहां कई नए ब्रैंडों को लॉन्च करने और मौजूदा ब्रैंड को पुनर्जीवित करने की मार्केटिंग स्ट्रैटजी बनाने का श्रेय दिया जाता है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स