होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / हाशिए पर खड़े पत्रकारों की आवाज बनेगा प्रेस फाउंडेशन ऑफ इंडिया
हाशिए पर खड़े पत्रकारों की आवाज बनेगा प्रेस फाउंडेशन ऑफ इंडिया
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। कर्मठ और प्रतिभाशाली होने के बावजूद हाशिए पर रह जाने वाले पत्रकारों की आवाज अब प्रेस फाउंडेशन ऑफ इंडिया(पीएफआई) बनेगा। चुनौती से जूझ रहे इन पत्रकारों के मुद्दों को प्रेस फाउंडेशन ऑफ इंडिया राष्ट्रीय स्तर पर उठाएगा। दरअसल यह कहना है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
कर्मठ और प्रतिभाशाली होने के बावजूद हाशिए पर रह जाने वाले पत्रकारों की आवाज अब प्रेस फाउंडेशन ऑफ इंडिया(पीएफआई) बनेगा। चुनौती से जूझ रहे इन पत्रकारों के मुद्दों को प्रेस फाउंडेशन ऑफ इंडिया राष्ट्रीय स्तर पर उठाएगा। दरअसल यह कहना है पीएफआई के अध्यक्ष उमेश कुमार का।
नोएडा के सेक्टर 63 स्थित पीएफआई के मुख्यालय में हुई संगठन को कोर ग्रुप की बैठक में उमेश कुमार ने ये बातें कहीं। उमेश कुमार ने इसके साथ ही कहा कि संगठन से सिर्फ उन्हीं नामों और लोगों को जोड़ा जा रहा है, जो पत्रकारिता और समाज के लिए सकारत्मक योगदान के लिए जाने जाते रहे हैं या फिर वो इसके लिए सक्रिय नजर आ रहे हैं।
पीएफाई के सलाहकार पूर्व डीजीपी और महात्मा गांधी हिंदी अंतरराष्ट्रीय यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति विभूति नारायण राय ने कहा कि संगठन की साख मजबूत हो इसके लिए जरूरी है कि ऐसे चेहरों को ही संगठन से जोड़ा जाए जो विवादित या दागदार न हों।
पीएफआई के सलाहकार वरिष्ठ टीवी पत्रकार अनुरंजन झा ने कहा कि आज के दौर में ग्रास रूट के पत्रकारों का नाम लेने वाला कोई नहीं है, ऐसे में प्रेस फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ये बड़ी जिम्मेदारी है कि वो ग्रास रूट के पत्रकारों के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ रही है।
वहीं पीएफआई के संयोजक अमर आनंद के मुताबिक, फाउंडेशन के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के बाद इसकी गतिविधियों में तेजी आएगी। संगठन के विस्तार का काम जोरों पर है। राज्य और जिला स्तर पर संगठन की इकाइयों का गठन किया जा रहा है। संगठन के गठन के बाद जल्द ही देश की राजधानी दिल्ली में इसका बड़ा समारोह आयोजित किया जाएगा।
सनस्टार अखबार के मेट्रो और कंटेट एडिटर संदीप ठाकुर ने कहा कि पीएफआई पीड़ित पत्रकार की पूरी मदद करेगा, इसलिए पीड़ित पत्रकार अपनी समस्या पीएफआई को बताए, हम हर तरीके से उसकी सहायता करेंगे।
समाचार4मीडिया के एडिटोरियल हेड अभिषेक मेहरोत्रा ने कहा कि सिवान जाकर जिस तरह पीएफआई ने पत्रकार राजदेव रंजन से परिवार से मुलाकात की, उसी का असर रहा कि आज रंजन के परिवार को बड़े स्तर पर मदद मिल पाई है।
पीएफआई की इस बैठक में पूर्वा पोस्ट के संपादक अवतंस चित्रांश, जी मीडया के सुधीर शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार मनीष ठाकुर और आफ्टर ब्रेक के संपादक मनीष सिन्हा मौजूद थे।
पत्रकारों की बेहतरी और कल्याण के लिए काम करने वाली 10 साल पुरानी संस्था प्रेस फाउंडेशन ऑफ इंडिया देश भर के पत्रकारों, रचनाकारों और सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों को अपनी संस्था से जोड़कर अपने प्रयासों को ऊंचाइयों तक ले जाना चाहती है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स