होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानें, राष्ट्रपति ने मीडिया को क्यों कहा ‘विपक्षी पार्टी’
जानें, राष्ट्रपति ने मीडिया को क्यों कहा ‘विपक्षी पार्टी’
राष्ट्रपपति डोनाल्ड ट्रंप और मीडिया के एक धड़े के बीच विवाद थमने का नाम...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मीडिया के एक धड़े के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब ट्रंप ने नया आरोप लगाकर इस विवाद को और हवा दे दी है। दरअसल, ट्रंप ने मीडिया के एक धड़े पर ‘फर्जी नया मीडिया’ होने का आरोप लगाया है।
इसके साथ ही उन्होंने इसे ‘विपक्षी पार्टी’ करार देते हुए उन पर डेमोक्रेटों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है। ट्रंप का बयान ऐसे समय में आया है, जब डेमोक्रेटों ने अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर प्रस्तावित विवादास्पद दीवार के लिए धन आवंटन की मंजूरी देने से इनकार कर दिया था।
टेक्सास में एक सीमा सुरक्षा और आव्रजन गोलमेज चर्चा में उन्होंने कहा,‘डेमोक्रेटों ने सीमा एजेंटों की बात सुनने से मना कर दिया है और उनका कहना है कि यह एक बनाया गया संकट है। मैंने चैनल देखे, जिन्हें मैं विपक्षी पार्टी कहता हूं। इन्हें फर्जी नया मीडिया कहा जाता है।‘
टैग्स डोनाल्ड ट्रंप