होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / प्रसार भारती कर रहा है डीडी न्यूज का रंग-रूप बदलने की तैयारी
प्रसार भारती कर रहा है डीडी न्यूज का रंग-रूप बदलने की तैयारी
ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, यानी प्रसार भारती ने दूरदर्शन न्यूज़ चैनल के लुक और फील को नया रूप-रंग देने के लिए दिल्ली की क्रिएटिव एजेंसियों को आमंत्रित किया है। नया अनुबंध तीन सालों के लिए किया जाएगा। एजेंसियों से दूरदर्शन न्यूज़ को नया रूप-रंग देने के लिए ग्राफिक्स और क्रिएटिव सपोर्ट सर्विस के प्रस्ताव को जमा कराने को कहा गया है। बोली
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, यानी प्रसार भारती ने दूरदर्शन न्यूज़ चैनल के लुक और फील को नया रूप-रंग देने के लिए दिल्ली की क्रिएटिव एजेंसियों को आमंत्रित किया है। नया अनुबंध तीन सालों के लिए किया जाएगा। एजेंसियों से दूरदर्शन न्यूज़ को नया रूप-रंग देने के लिए ग्राफिक्स और क्रिएटिव सपोर्ट सर्विस के प्रस्ताव को जमा कराने को कहा गया है। बोली तकनीकी और वित्तीय इनपुट्स के आधार पर तय की जाएगी। आवेदन के लिए अंतिम तिथि, 2 जुलाई, 2012 को रखा गया है। उल्लेखनीय है कि डीडी न्यूज़ को प्रसार भारती के द्वारा नवंबर 2003 में लॉन्च किया गया था और यह भारत की लगभग आधी आबादी से ज्यादा तक अपनी पहुंच रखता है। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स