होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दैनिक भास्कर के बोकारो कार्यालय में पुलिस की गुंडागर्दी, संपादकीय प्रभारी को जबरन ले गई थाने
दैनिक भास्कर के बोकारो कार्यालय में पुलिस की गुंडागर्दी, संपादकीय प्रभारी को जबरन ले गई थाने
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। झारखंड के बोकारो पुलिस का एक क्रूर चेहरा सामने आया है। दरअसल दैनिक भास्कर के बोकारो कार्यालय में पुलिस द्वारा स्थानीय पत्रकार के साथ मारपीट का मामले सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना सेक्टर-4 थाना इलाके की है, जहां दैनिक भास्कर के संपादकीय प्रभारी संतोष कुमार सिंह के साथ कार्यालय में करीब
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। झारखंड के बोकारो पुलिस का एक क्रूर चेहरा सामने आया है। दरअसल दैनिक भास्कर के बोकारो कार्यालय में पुलिस द्वारा स्थानीय पत्रकार के साथ मारपीट का मामले सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना सेक्टर-4 थाना इलाके की है, जहां दैनिक भास्कर के संपादकीय प्रभारी संतोष कुमार सिंह के साथ कार्यालय में करीब आधा दर्जन से भी ज्यादा पुलिसकर्मी घुस गए और उन्होंने पहले तो उनके साथ गाली-गलौज की और फिर उन्हें जबरन थाने ले गए। दरअसल बताया जा रहा है कि इस दौरान उनके साथ पुलिसकर्मियों ने मारपीट भी की। इन पुलिसकर्मियों में 7 सिपाही और एक सब इंस्पेक्टर शामिल थे। जानकारी के मुताबिक, जिस समय कार्यालय में पुलिस पहुंची उस समय वहां पत्रकारों की एक मीटिंग चल रही थी। हालांकि खबर लिखने तक सभी तथ्यों का खुलासा नहीं हुआ है कि पुलिस पत्रकार को जबरन थानें को क्यों ले गई? फिलहाल इस घटना से मीडियाकर्मियों में रोष है। हालांकि पत्रकारों के कड़े विरोध के बाद दो असिसटेंट सब इंस्पेक्टर सुनील लाल मंराडी व दिनेश पांडे और हवलदार अवधेष कुमार झा को संस्पेंड कर दिया गया है। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स