होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक विधायक को खींचकर ले गई दिल्ली पुलिस

लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक विधायक को खींचकर ले गई दिल्ली पुलिस

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक की लाइव प्रेस कांफ्रेंस में आज (शनिवार) को अचानक से अफरी-तफरी का माहौल पैदा हो गया। दरअसल दिल्ली के संगम विहार में पुलिस ने आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश मोहनिया को प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच से उठा लिया, जिस वजह से मीडिया के कैमरे, माइक और ट्राइपॉड भी गिरते-पड़ते रहे। बत

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक की लाइव प्रेस कांफ्रेंस में आज (शनिवार) को अचानक से अफरी-तफरी का माहौल पैदा हो गया। दरअसल दिल्ली के संगम विहार में पुलिस ने आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश मोहनिया को प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच से उठा लिया, जिस वजह से मीडिया के कैमरे, माइक और ट्राइपॉड भी गिरते-पड़ते रहे। बताया जा रहा है कि पुलिस ने विधायक को एक महिला से बदसलूकी के मामले में गिरफ्तार किया है। दिल्ली के नेब सराय थाने की पुलिस ने यह कार्रवाई की है और यह सबकुछ उस वक्त हुआ जब दिनेश मोहनिया एक लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। दरअसल विधायक दिनेश मोहनिया ने खुद पर एक महिला के साथ बदसलूकी और एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट के आरोपों का जवाब देने के लिए प्रेस कांफ्रेंस बुलाई थी। बता दें कि शुक्रवार को तुगलकाबाद इलाके में उन पर एक बुजुर्ग को थप्पड़ मारने का आरोप लगा था जिसपर एफआईआर भी दर्ज हुई है। वहीं पुलिस ने जिस मामले में मोहनिया को गिरफ्तार किया है वह संगम विहार का केस है। बताया जा रहा है कि विधायक ने कथित तौर पर पानी की किल्लत की शिकायत लेकर उनके दफ्तर आई संगम विहार की कुछ महिलाओं को अपशब्द कहे, साथ ही उनके समर्थकों ने कथित तौर पर महिलाओं को धक्का देकर कार्यालय से बाहर निकाल दिया। इन्हीं में से एक महिला ने मोहनिया के खिलाफ केस दर्ज करवाया था जिसके बाद आज (शनिवार) को पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस से मोहनिया को गिरफ्तार करके ले गई।   समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘मिंट’ को बाय बोलकर Upstox से जुड़े अनुभव मुखर्जी

Upstox में वह मार्केट्स और फाइनेंस कंटेंट टीम का हिस्सा होंगे। यहां वह इक्विटी मार्केट, कॉरपोरेट खबरों, तिमाही नतीजों और कमोडिटीज से जुड़े विभिन्न विषयों को कवर करेंगे।

10 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

10 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

11 hours ago

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

13 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

17 hours ago


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

13 hours ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

21 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

10 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

22 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

11 hours ago