होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इलाहाबाद में हुई पीएम मोदी की रैली से इन न्यूज चैनलों को हुआ फायदा...
इलाहाबाद में हुई पीएम मोदी की रैली से इन न्यूज चैनलों को हुआ फायदा...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। साल 2016 के 24वें हफ्ते (11-17 जून, 2016) में जारी हुए बार्क आंकड़ों के मुताबिक, इलाहाबाद में हुई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली की कवरेज ने हिंदी न्यूज चैनलों की रेटिंग 44 तक फीसदी बढ़ा दी। पिछले चार हफ्तों की औसतन रेटिंग 869 (impressi
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
साल 2016 के 24वें हफ्ते (11-17 जून, 2016) में जारी हुए बार्क आंकड़ों के मुताबिक, इलाहाबाद में हुई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली की कवरेज ने हिंदी न्यूज चैनलों की रेटिंग 44 तक फीसदी बढ़ा दी। पिछले चार हफ्तों की औसतन रेटिंग 869 (impressions ‘000s) इम्प्रेशन रही थी, जोकि 24 हफ्ते में बढ़कर 1251 इम्प्रेशन (impressions ‘000s) हो गई है।
इलाबाद में 13 जून को हुई प्रधानमंत्री मोदी की रैली ने उन हिंदी न्यूज चैनलों की प्राइम टाइम स्लॉट (18:00 - 19:00) की रेटिंग 44 फीसदी तक बढ़ा दी, जिन्होंने इस रैली को अपने चैनल पर प्रसारित किया। इन चैनलों में ‘एबीपी न्यूज’, ‘आजतक’, ‘इंडिया न्यूज’, ‘इंडिया टीवी’, ‘न्यूज नेशन’, ‘जी न्यूज’, ‘एनडीटीवी इंडिया’, ‘इंडिया24X7’, ‘आईबीएन7’, ‘न्यूज24’, ‘तेज’ और ‘डीडी न्यूज’ शामिल हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स