होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / प्रधानमंत्री मोदी ने प्रिंट मीडिया के संपादकों से की मुलाकात, हुई बातचीत 

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रिंट मीडिया के संपादकों से की मुलाकात, हुई बातचीत 

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। केन्द्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को कई बड़े संपादकों के एक दल से मुलाकात की और इस दौरान उन्होंने संपादकों के हर सवालों का जवाब बेबाकी से दिया। इस दौरान उनसे दैनिक जागरण के राजनैतिक संपादक प्रशांत मिश्रा,

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

केन्द्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को कई बड़े संपादकों के एक दल से मुलाकात की और इस दौरान उन्होंने संपादकों के हर सवालों का जवाब बेबाकी से दिया। इस दौरान उनसे दैनिक जागरण के राजनैतिक संपादक प्रशांत मिश्रा, अमर उजाला के एग्जिक्यूटिव एडिटर आशुतोष चतुर्वेदी, हिन्दुस्तान टाइम्स के असोसिएट एडिटर शिशिर गुप्ता, इंडियन एक्सप्रेस की सीनियर एडिटर लिज मैथ्यू, इकनॉमिक टाइम्स के सीनियर पत्रकार रवीश तिवारी आदि कई अन्य पत्रकार मिले।

हालांकि इन पत्रकारों से भी लिखित में सवाल मांगे गए और उनके जवाब भी लिखित में दिए गए मगर ‌मोदी ने बाद में उनसे एक साथ प्रधानमंत्री आवास पर मुलाकात की और इस बातचीत में भी उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए।

केंद्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार के एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे आत्मविश्वास से भरे हुए नजर आए। हाजिरजवाब प्रधानमंत्री ने अपने अंदाज में संपादकों के साथ गुफ्तगू की। हर सवाल का जवाब,उन्होंने पूरी तरह नपा-तुला और सधा हुआ दिया।

संपादकों से पीएम मोदी की यह मुलाकात 7, रेसकोर्स रोड पर स्थित पीएम आवास के विजिटिंग रूम में में हुई। इस दौरान मोदी ने कहा कि सरकार सही दिशा में काम कर रही है और उसका नतीजा भी दिखने लगा है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे कदम भी बड़े बदलाव लाते हैं।

इस दौरान पीएम मोदी ने एनडीए सरकार के दो साल के कार्यकाल को लेकर कई मुद्दों पर अपनी बात कही। कैबिनेट फेरबदल पर उन्होंने कहा कि ये बदलाव नहीं, व‍िस्तार है। समीक्षा के लिए दो साल पर्याप्त होते हैं। हमारा फोकस रोजगार बढ़ाने पर है।

पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि मेरा मानना है कि सरकार ने क्या पाया इसके बारे में न सोचकर देश को क्या मिला इसे देखना चाहिए। सरकारों को जनता के भले के लिए होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जब हम पिछले 25 महीनों का आंकलन करते हैं तो इसका आधार उससे पीछे का समय होता है। जब हमने सत्ता संभाली तो देश में निराशा का माहौल था। घोटाले की खबरों से अखबार भरे रहते थे। बाजार गिर रहा था, महंगाई बढ़ रही थी, आम आदमी असहाय महसूस कर रहा था।

उन्होंने कहा कि सरकार हर किसी को जोड़कर इस सार्थक बदलाव को गति देना चाहती है। महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर विपक्ष सरकार को कठघरे में खड़ा करने की कोशिशों में जुटी है लेकिन मोदी का मानना है कि इससे निपटने का आधार भी तैयार हो चुका है। इसी क्रम में उन्होंने राजनीतिक दलों के साथ संवादहीनता के आरोप को भी खारिज किया।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘मिंट’ को बाय बोलकर Upstox से जुड़े अनुभव मुखर्जी

Upstox में वह मार्केट्स और फाइनेंस कंटेंट टीम का हिस्सा होंगे। यहां वह इक्विटी मार्केट, कॉरपोरेट खबरों, तिमाही नतीजों और कमोडिटीज से जुड़े विभिन्न विषयों को कवर करेंगे।

7 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

7 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

7 hours ago

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

10 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

14 hours ago


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

10 hours ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

18 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

7 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

19 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

7 hours ago