होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पर्ल समूह ला रहा है मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए रीजनल चैनल
पर्ल समूह ला रहा है मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए रीजनल चैनल
पर्ल न्यूज नेटवर्क जल्द मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ का अपना रीजनल न्यूज चैनल लेकर आ रहा है। इसकी लॉन्चिंग भी अपने ब्रॉड नेम पी-7 नाम से की जाएगी। चैनल से जुड़े सूत्रों ने समाचार4मीडिया से बात करते हुये बताया कि प्रबंधन की ओर से लांचिग संबधी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। प्रबंधन के मुताबिक अगर सब कुछ ठीक रहा तो यह रीजनल चैनल अगस्त के अन्त तक लॉन्च हो जाये
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
पर्ल न्यूज नेटवर्क जल्द मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ का अपना रीजनल न्यूज चैनल लेकर आ रहा है। इसकी लॉन्चिंग भी अपने ब्रॉड नेम पी-7 नाम से की जाएगी। चैनल से जुड़े सूत्रों ने समाचार4मीडिया से बात करते हुये बताया कि प्रबंधन की ओर से लांचिग संबधी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। प्रबंधन के मुताबिक अगर सब कुछ ठीक रहा तो यह रीजनल चैनल अगस्त के अन्त तक लॉन्च हो जायेगा। आपको बता दे कि हाल में ही पी7 न्यूज चैनल समूह ने एक पंजाबी चैनल लॉन्च किया था। कंटेंट को लेकर प्रबंधन ने बताया कि हमारे अन्य रीजनल चैनल की तरह मध्यप्रदेश- छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल में भी स्थानीय और नेशनल खबरों का समावेश होगा। समूह की योजना रीजनल मार्केट में कई और चैनल लाने की है। चैनल के पास पहले से ही रीजनल चैनल के लाइसेन्स हैं। हाल में ही पी7 के एडिटर इन चीफ सतीश जैकब ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके स्थान पर अभी किसी का चयन नही किया गया है। गौरतलब है कि पी7 न्यूज चैनल की लॉन्चिंग 27 मार्च 2009 को हुई थी, जबकि पर्ल ग्रुप ने मीडिया और इंटरटेनमेंट के बिजनेस में प्रवेश 2008 में ही कर लिया था। एक उम्मीद टैगलाइन के साथ लॉन्च किए गए न्यूज चैनल की पहली लॉन्चिंग दिल्ली में की गई उसके बाद मुंबई से चैनल लॉन्च किया गया। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स