होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...इस वजह से ET-Now’ और ‘CNBC-TV18’ के बीच छिड़ी जंग

...इस वजह से ET-Now’ और ‘CNBC-TV18’ के बीच छिड़ी जंग

  समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। बजट के दिन कौन सा चैनल सबसे ज्‍यादा देखा गया (television viewership measurement), इसको लेकर दो बिजनेस न्‍यूज चैनल के बीच चल रही लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही है। टाइम्‍स ग्रुप के अंग्रेजी बिजनेस न्

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

 

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

बजट के दिन कौन सा चैनल सबसे ज्‍यादा देखा गया (television viewership measurement), इसको लेकर दो बिजनेस न्‍यूज चैनल के बीच चल रही लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही है। टाइम्‍स ग्रुप के अंग्रेजी बिजनेस न्‍यूज चैनल ‘ईटी नाउ’ (ET Now) ने आरोप लगाया है कि उसके प्रतिद्वंद्वी चैनल ‘CNBC-TV18’ ने बजट वाले दिन खुद को कई फ्रीक्‍वेंसी (multiple frequencies) पर चलाकर बेईमानी की है और इससे चैनल की व्‍युअरशिप में बढ़ोतरी हुई है। दूसरी ओर, CNBC TV18 का कहना है कि उसने नियमों के तहत काम किया है।

‘ईटी नाउ’ ने इस संबंध में इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फेडरेशन (IBF), न्‍यूज ब्रॉडकास्‍टर्स एसोसिएशन(NBA), ब्रॉडकास्‍ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल ऑफ इंडिया (BARC India), ऐडवर्टाइजिंग स्‍टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया (ASCI), ऐडवर्टाइजिंग एजेंसीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया (AAAI) और इंडियन सोसायटी ऑफ ऐडवर्टाइजर्स (ISA) को शिकायत भी भेजी है। इस शिकायत में ‘ईटी नाउ’ का कहना है कि ‘CNBC TV18’ ने बजट वाले दिन अपनी कवरेज उन फ्रीक्‍वेंसी (multiple frequencies) पर भी की थी, जिन पर सामान्‍य दिनों में ग्रुप के अन्‍य चैनल्‍स चलते हैं। ‘ईटी नाउ’ ने इन संस्‍थाओं से ‘CNBC-TV18’ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। यह मांग भी उठाई गई है किCNBC-TV18 को इस कार्य के लिए माफी मांगनी चाहिए।

‘बार्क इंडिया’ ने सितंबर 2016 को मल्‍टीपल फ्रीक्‍वेंसी पर उपलब्‍ध चैनलों की मेजरमेंट (measurement) को लेकर एक पॉलिसी तय की थी। इस पॉलिसी में तय किया था कि विभिन्‍न कारणों से किसी खास डिस्‍ट्रीब्‍यूशन प्‍लेफार्म पर ब्रॉडकास्‍टर्स अपने चैनल अथवा चैनलों के लिए एक से ज्‍यादा स्‍लॉट अथवा फ्रीक्‍वेंसी का चुनाव कर सकते हैं। यह निर्णय सभी ब्रॉडकास्‍टर्स और डिस्‍ट्रीब्‍यूशन प्‍लेटफार्म (DTH, Cable आदि) के लिए दिया गया था।

इस बारे में बार्क इंडिया के सीईओ पार्थो दासगुप्‍ता का कहना है, ‘हमारा काम टेलिविजन की व्‍युअरशिप को मापना है और हम यह काम प्रत्‍येक चैनल को दी गई यूनिक वॉटरमार्किंग आईडी (Unique Watermarking ID) की सहायता से करते हैं। विभिन्‍न प्‍लेटफार्म (multiple platforms) पर उपलब्‍ध चैनल की व्‍युअरशिप के मामले में सितंबर 2016 को बनाई गई हमारी पॉलिसी में सभी बात स्‍पष्‍ट रूप से कही गई है। इसके बाद भी यदि डाटा को लेकर हमारी गाइडलाइन का उल्‍लंघन किया गया है तो पार्टियों को इन विवादों के निस्‍तारण के लिए ASCI के पास जाना चाहिए।’ सीएनबीसी के प्रवक्‍ता का कहना है, ‘हमें इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई शिकायत नहीं मिली है। हालांकि हमारा नाम इसमें बेकार में घसीटा जा रहा है।’ उधर एक्‍सचेंज4मीडिया (exchange4media) द्वारा पूछे जाने पर ‘टाइम्‍स नेटवर्क’ ने इस मुद्दे पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

10 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

10 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

10 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

10 hours ago