होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...कुछ इस तरह अब पाकिस्तान ने भारतीय मीडिया पर निकाली खुन्नस
...कुछ इस तरह अब पाकिस्तान ने भारतीय मीडिया पर निकाली खुन्नस
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। उरी आतंकी हमले और सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है, जिसे देखते हुए अब पाकिस्तान मीडिया नियंत्रक ने भारतीय चैनलों और उसके कंटेंट पर रोक लगा दी है। इसके तहत फिलहाल गैर कानूनी रूप से दिखाए जा रहे सभी भारतीय
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
उरी आतंकी हमले और सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है, जिसे देखते हुए अब पाकिस्तान मीडिया नियंत्रक ने भारतीय चैनलों और उसके कंटेंट पर रोक लगा दी है। इसके तहत फिलहाल गैर कानूनी रूप से दिखाए जा रहे सभी भारतीय चैनलों का प्रसारण 15 अक्टूबर से रोक दिया जाएगा। यह ऑर्डर पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया रेग्युलेटरी अथॉरिटी यानी PEMRA ने जारी किया है।
पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल के मुताबिक, PEMRA ने ये साफ कर दिया है कि जो कोई भी उनका यह आदेश नहीं मानेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। PEMRA के मुताबिक ऐसा पाकिस्तानी नागरिकों की मांग के बाद किया गया है।
PEMRA ने रविवार को एक बयान में कहा, 'अवैध डीटीएच के जरिए भारतीय चैनलों के प्रसार और सैटेलाइट टीवी चैनल्स और एफएम रेडियोज पर भारतीय कंटेट के अत्यधिक इस्तेमाल को प्रभावी ढंग से रोकने के लिए व्यापक रणनीति लागू की जाएगी।'
PEMRA ने कहा कि रिटायर्ड जनरल परवेज मुशर्रफ ने टीवी पर भारतीय ड्रामा और सिनेमाघरों में भारतीय फिल्मों को दिखाने की अनुमति भारत को खुश करने के लिए दी थी। उसके बाद किसी सरकार ने इसे चेक नहीं किया। अब टीवी चैनल्स, एफएम रेडियो और केबल ऑपरेटर्स पर कानून का पालन करने के लिए 15 अक्टूबर तक की डेडलाइन है।
PEMRA नियमों के मुताबिक पाकिस्तान के स्थानीय चैनल सिर्फ कुल प्रसारण का 5 फीसदी हिस्सा ही विदेशी प्रसारण का दिखा सकते हैं, लेकिन कुछ चैनल विदेशी कंटेंट अधिकतर भारतीय, टर्किश, अमेरिकी और यूरोपीयन कंटेंट पर ही निर्भर रहते हैं।
माना जा रहा है कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बदले वातावरण और दोनों देशों के बीच जारी तनाव के मद्देनजर यह फैसला किया गया है। इसमें कहा गया है कि पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में अपमानित किया जा रहा है, उन्हें धमकी दी जा रही है। इससे एक नकारात्मक संदेश जा रहा है। ऐसे में ही पाकिस्तान में इस तरह की मांग की जा रही थी।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स