होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / रमजान से जुड़े दो टीवी शो को किया गया बैन
रमजान से जुड़े दो टीवी शो को किया गया बैन
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पाकिस्तान में रमजान से जुड़े दो लोकप्रिय शो पर रोक लगा दी गई है, जिनमें ‘आज टीवी’ पर प्रसारित होने वाला ‘रमजान हमारा ईमान’ और ‘टीवी वन’ का शो ‘इश्क-ए-रमजान’ शामिल हैं। पाकिस्तान की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (PEMRA) ने दर्शकों की शिकायत पर यह कदम उठाया है। आज टीवी’ पर प्रसारित होने वाला ‘रमजा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पाकिस्तान में रमजान से जुड़े दो लोकप्रिय शो पर रोक लगा दी गई है, जिनमें ‘आज टीवी’ पर प्रसारित होने वाला ‘रमजान हमारा ईमान’ और ‘टीवी वन’ का शो ‘इश्क-ए-रमजान’ शामिल हैं। पाकिस्तान की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (PEMRA) ने दर्शकों की शिकायत पर यह कदम उठाया है। आज टीवी’ पर प्रसारित होने वाला ‘रमजान हमारा ईमान’ को हमजा अली अब्बासी होस्ट करते थे, जबकि ‘टीवी वन’ का शो ‘इश्क-ए-रमजान’ को शब्बीर अबू तालिब। दरअसल इन दोनों ही के बारे में बहुत सारी शिकायतें मिली थी जिनमें दावा किया गया कि मीडिया नियामक की आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है। पेमरा के अनुसार उन्हें रमजान से जुड़े शो के प्रसारण के बारे में वॉट्सऐप, ट्विटर और टेलिफोन कॉल के जरिए 1,000 से अधिक शिकायतें मिली थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर ये पाबंदी जारी की गई है। अब्बासी ने अल्पसंख्यक अहमिदया समुदाय के दमन के खिलाफ अपने शो ‘रमजान हमारा ईमान’ में बोलकर पाकिस्तानी दर्शकों को हैरान कर दिया था। उन्होंने अपने शो में ईशनिंदा कानून और कादियानी पंथ के लोगों को गैर-मुस्लिम करार देने के सरकार के फैसले पर खुली बहस का वादा भी किया था। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स