होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकारिता जगत को एक और झटका, नही रहे स्थानीय संपादक निशांत शर्मा...
पत्रकारिता जगत को एक और झटका, नही रहे स्थानीय संपादक निशांत शर्मा...
दैनिक भास्कर के ग्रुप एडिटर कल्पेश याग्निक की मृत्यु के दो दिन बाद ही...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
दैनिक भास्कर के ग्रुप एडिटर कल्पेश याग्निक की मृत्यु के
दो दिन बाद ही पत्रकारिता जगत के लिए एक और दुखद खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दैनिक समाचार पत्र ‘नवभारत’ के स्थानीय संपादक निशांत शर्मा का निधन हो गया। शनिवार को नर्मदा नगर
स्थित उनके निवास पर दिल का दौरा पड़ते ही उन्हें तुरंत नेहरू नगर स्थित निजी
अस्पताल ले जाया गया, जहां 59 वर्षीय निशांत शर्मा सरल, सहज पत्रकार थे, वह पैनी लेखनी के लिए जाने जाते थे। गौरतलब है जबलपुर निवासी निशांत शर्मा
ने देशबंधु, नवभारत, हरिभूमि
में संपादक के रूप में अपनी सेवाएं दी है, वर्तमान में
वे नवभारत बिलासपुर में स्थानीय संपादक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र
करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज
सकते हैं या 01204007700 पर
संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स