होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कई बड़े न्यूज चैनलों के साथ काम कर चुके निखिल कुमार दुबे ने अब इस चैनल के साथ शुरू की अपनी पारी
कई बड़े न्यूज चैनलों के साथ काम कर चुके निखिल कुमार दुबे ने अब इस चैनल के साथ शुरू की अपनी पारी
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। जी न्यूज में असोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत निखिल कुमार दुबे ने से इस्तीफा दे दिया और अब अपनी नई पारी एबीपी न्यूज के साथ शुरू की है। उन्हें यहां डिप्टी एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने यहां 9 जुलाई से अपना कार्यभार सं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
जी न्यूज में असोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत निखिल कुमार दुबे ने से इस्तीफा दे दिया और अब अपनी नई पारी एबीपी न्यूज के साथ शुरू की है। उन्हें यहां डिप्टी एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने यहां 9 जुलाई से अपना कार्यभार संभाल लिया है।
बता दें एबीपी न्यूज में ये उनकी दूसरी पारी है। इससे पहले वे अप्रैल, 2006 से नवंबर 2009 में असोसिएट एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर पर कार्यरत थे। तब इस चैनल का एबीपी न्यूज की जगह स्टार न्यूज था।
निखिल कुमार ने 1995 में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से एलएलबी करने के बाद साल 2002 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से मॉसकॉम किया और इसके बाद पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। वे कई बड़ी मीडिया घरानों के साथ काम कर चुके हैं।
जी न्यूज मे वे नवंबर, 2014 को जुड़े थे, इससे पहले वे न्यूज24 में डिप्टी एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर पर कार्यरत थे। उन्होंने वे मात्र चार महीनें ही रहे। न्यूज24 में वे इंडिया टीवी से आए थे, तब वे यहां भी असोसिएट एडिटर ही थे।
वे मुंबई में एंडेमॉल प्रॉडक्शन हाउस (Endemol production house) के तौर पर भी जुड़े, और यहां रहते हुए उन्होंने ‘पुलिस डायल 100’ के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग की। इसके अलावा उन्होंने आजतक, सहारा समय में काम कर चुके हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स