होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस नए न्यूजपोर्टल को चाहिए डेस्क और रिपोर्टिंग के लिए पत्रकार...
इस नए न्यूजपोर्टल को चाहिए डेस्क और रिपोर्टिंग के लिए पत्रकार...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिंदी न्यूजपोर्टल की दुनिया में जल्द ही एक नया न्यूज पोर्टल दस्तक देने जा रहा है, जिसका नाम ‘न्यूजजोन डॉट इन’ (newszone.in)। दिल्ली से लॉन्च होने वाला यह न्यूजपोर्टल एडीआर मीडिया सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के नेतृत्व में संचालित होगा और इस
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिंदी न्यूजपोर्टल की दुनिया में जल्द ही एक नया न्यूज पोर्टल दस्तक देने जा रहा है, जिसका नाम ‘न्यूजजोन डॉट इन’ (newszone.in)। दिल्ली से लॉन्च होने वाला यह न्यूजपोर्टल एडीआर मीडिया सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के नेतृत्व में संचालित होगा और इस महीने के अंत तक शुरू हो जाएगा।
इस न्यूज पोर्टल के संपादक अनुराग त्रिपाठी हैं, जो इससे पहले अमर उजाला (नोएडा), जनसंदेश (दिल्ली), दैनिक जागरण (लखनऊ) और इंडियन एक्सप्रेस (लखनऊ) में काम कर चुके हैं।
बता दें कि इस पोर्टल के लिए कंपनी को पत्रकारों की जरूरत है। कंपनी को डेस्क और रिपोर्टिंग के लिए दो साल के अनुभवी पत्रकारों की जरूरत है, लेकिन कंपनी डेस्क के पत्रकारों की नियुक्ति पहले करेगी और उसके बाद रिपोर्टिंग के पत्रकारों की।
इच्छुक व्यक्ति अपना रेज्यूमे ई-मेल आईडी newszone247@gmail.com पर भेजें।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स