होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ईटीवी न्यूज नेटवर्क ने लॉन्च किया ये नया चैनल...
ईटीवी न्यूज नेटवर्क ने लॉन्च किया ये नया चैनल...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ईटीवी न्यूज नेटवर्क ने अपने चैनलों का विस्तार करते हुए इस कड़ी में एक और नया चैनल जोड़ लिया है। शुक्रवार को असम की राजधानी गुवाहाटी में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान ग्रुप ने ‘न्यूज 18 असम-नॉर्थ ईस्ट’ चैनल को लॉन्च कर दिया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के सीएम सर्वानंद सोनोवाल, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मे
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ईटीवी न्यूज नेटवर्क ने अपने चैनलों का विस्तार करते हुए इस कड़ी में एक और नया चैनल जोड़ लिया है। शुक्रवार को असम की राजधानी गुवाहाटी में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान ग्रुप ने ‘न्यूज 18 असम-नॉर्थ ईस्ट’ चैनल को लॉन्च कर दिया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के सीएम सर्वानंद सोनोवाल, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, नागरिक उड्डयन मंत्री महेश शर्मा और ईटीवी न्यूज़ नेटवर्क हेड जगदीश चंद्र समेत कई दिग्गज मौजूद थे। इस मौके पर समारोह के मुख्य अतिथि और असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने न्यूज 18- असम-नॉर्थ ईस्ट की सफलता की कामना की और न्यूज नेटवर्क हेड जगदीश चंद्र की तारीफ की। लॉन्चिंग समारोह की अध्यक्षता कर रहे केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी न्यूज 18 असम-नॉर्थ ईस्ट की सफलता की कामना करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये चैनल बाकी ईटीवी के चैनलों की तरह इस इलाके की समाज और संस्कृति का प्रतिबिंब बनेगा। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन और संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने भी ईटीवी की पहल की प्रशंसा करते हुए उम्मीद जताई कि ये चैनल पूर्वोत्तर भारत के विकास में सहायक साबित होगा। यहां के लोगों की उम्मीदों और आकाक्षांओं पर खरा उतरेगा। इस मौके पर ईटीवी न्यूज नेटवर्क हेड जगदीश चंद्र ने कहा कि ईटीवी न्यूज नेटवर्क हमेशा से जनता की आवाज रहा है। न्यूज 18 असम-नॉर्थ ईस्ट भी पूर्वोत्तर के लोगों के सुख- दुख का साथी बनेगा। चैनल हेड ने कहा कि न्यूज 18 असम-नॉर्थ ईस्ट आपको भरोसा दिलाता है कि हम 24x7 आपकी आवाज बनेंगे। आज देश की 25 करोड़ जनता को हमारे ऊपर भरोसा है। हम हर हाल में इस भरोसे को कायम रखना चाहते हैं। आज की तारीख में देश के अधिकतर राज्यों में हम नंबर वन हैं। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स