होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / आमिर के सत्यमेव जयते के बाद न्यूज एक्सप्रेस का असत्यमेव जयते

आमिर के सत्यमेव जयते के बाद न्यूज एक्सप्रेस का असत्यमेव जयते

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो न्यूज़ एक्सप्रेस ने एनसीआर में चल रहे कन्या भ्रूण हत्या के कारोबार का पर्दाफाश किया है। चैनल के स्टिंग ऑपरेशन असत्ममेव जयते में कोख के कातिलों के असली चेहरे बेनकाब हुए हैं। करीब एक महीने की मशक्कत के बाद न्यूज-एक्सप्रेस की टीम ने राजधानी दिल्ली में मौजूद इन कोख के कातिलों का पता लगाया। दलालों के ज़रिए न्यूज़ एक्सप्रेस के

समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो न्यूज़ एक्सप्रेस ने एनसीआर में चल रहे कन्या भ्रूण हत्या के कारोबार का पर्दाफाश किया है। चैनल के स्टिंग ऑपरेशन असत्ममेव जयते में कोख के कातिलों के असली चेहरे बेनकाब हुए हैं। करीब एक महीने की मशक्कत के बाद न्यूज-एक्सप्रेस की टीम ने राजधानी दिल्ली में मौजूद इन कोख के कातिलों का पता लगाया। दलालों के ज़रिए न्यूज़ एक्सप्रेस के क्राइम एडिटर संजीव चौहान उन डॉक्टरों तक पहुंचे जो मरीज़ों की सेवा के नाम पर कोख में ही बच्चियों को मारने का धंधा चला रहे हैं। क्राइम एडिटर संजीव चौहान के मुताबिक इस ऑपरेशन से ठीक पहले की रात को हमने दलाल से फोन पर बात की और अगले दिन होने वाले ऑपरेशन को पुख्ता किया। फोन पर जो बातचीत हुई, उससे साफ था, कि दलाल घबरा तो रहा था, लेकिन वो पैसे के लालच में अंधा हो चुका था, और कमोबेश यही हाल उस डॉक्टर का भी था। उस दलाल के अड्डे को खोज लिया जो आगे जाकर असत्यमेव जयते का सूत्रधार साबित हुआ। और वो था सोनू। सोनू को हमने पकड़ा गाजियाबाद के बृज विहार स्थित उसके अड्डे पर। सोनू ने हमें समझाया, कि वो खुद तो फिलहाल लिंग परीक्षण नहीं करा पायेगा, लेकिन उसका परिचित मिश्रा हमारा काम करा देगा। सिर्फ पांच हजार रुपए में। उसके बाद हम इन दलालों के जरिए ऑपरेशन असत्मेव जयते के असली और सबसे खतरनाक चेहरे से मिले। वह चेहरा देखने में भले ही एक महिला लग रहा था, लेकिन उसके कारनामे ऐसे कि सुनकर मर्दों को पसीने छूट जाएं। खुद को डॉक्टर कहने वाली यह महिला ने अपना नाम डॉ एम डी अग्रवाल बताया, जिसकी योग्यता एमबीबीएस, डीजीओ है। इस महिला डॉक्टर ने वैसे तो इंसान की जिंदगी बचाने की पढ़ाई की है, लेकिन उन मासूमों को मारने का ठेका लेती है, जिन्होंने मां के गर्भ से बाहर की दुनिया में आंख तक नहीं खोली है। कोख में कत्ल को डॉक्टरी की आड़ में धंधा बना चुकी यह कोई गांव की अशिक्षित महिला नहीं थी। उसने बताया, मैं एडिश्नल डायरेक्टर रही हूं। न्यूज़ एक्सप्रेस की पहल पर दिल्ली सरकार स्वास्थ्य मंत्रालय के अधीन कार्यरत परिवार कल्याण निदेशालय की टीम ने छापा मारा। इस तरह ये पूरा गोरखधंधा सामने आया। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

11 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago