होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अमर उजाला के डिजिटल विंग को न्यूज एडिटर समेत पांच ने बोला 'गुड बाय'

अमर उजाला के डिजिटल विंग को न्यूज एडिटर समेत पांच ने बोला 'गुड बाय'

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिंदी दैनिक अखबार ‘अमर उजाला’ के डिजिटल विंग (amarujala.com)  से खबर आ रही है कि यहां से कंटेट टीम से न्यूज एडिटर अखिलेश श्रीवास्तव ने भी अब संस्थान को अलविदा कह दिया है। उनके साथ न्यूज टीम के पांच और साथियों ने भी संस्थान को गुड बाय बोल दि

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

हिंदी दैनिक अखबार ‘अमर उजाला’ के डिजिटल विंग (amarujala.com)  से खबर आ रही है कि यहां से कंटेट टीम से न्यूज एडिटर अखिलेश श्रीवास्तव ने भी अब संस्थान को अलविदा कह दिया है। उनके साथ न्यूज टीम के पांच और साथियों ने भी संस्थान को गुड बाय बोल दिया है।

गौरतलब है कि पिछले महीने अमर उजाला डॉट कॉम के एडिटर दिनेश श्रीनेत ने संस्थान को अलविदा कह दिया था। वहीं 4 महीने पहले ‘अमर उजाला डॉट कॉम’ (amarujala.com)  के संपादक विनोद वर्मा के जाने के बाद ये तीसरा बड़ा झटका है। विनोद वर्मा में अप्रैल महीने में यहां से अलविदा कहा था।

दैनिक भास्कर, दिल्ली में वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की टीम में शामिल रहे अखिलेश ने मई 2013 में विनोद वर्मा की टीम जॉइन की थी।

प्रिंट, टेलिविजन, रेडियो और डिजिटल मीडियम में सोलह साल का अनुभव रखने वाले अखिलेश को न्यूज और फीचर कंटेट में नए प्रयोगों के लिए जाना जाता है। अखिलेश ने टेलिविजन की तर्ज पर पहली बार किसी वेबसाइट पर 'प्राइम टाइम' शुरू कराया था।

बुंदेलखंड के ललितपुर से ताल्लुक रखने वाले अखिलेश ने मध्यप्रदेश के सागर केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर किया। करियर की शुरुआत उन्होंने सन 2000 में दैनिक भास्कर, भोपाल से की। दैनिक भास्कर की करीब चार साल की पारी में उन्होंने भोपाल, इंदौर और जयपुर संस्करणों में फ्रंट पेज पर काम किया।

भोपाल में एन.के. सिंह, इंदौर में श्रवण गर्ग और कल्पेश याग्निक, जयपुर में बाबूलाल शर्मा, देवप्रिय अवस्थी और यशवंत व्यास के नेतृत्व में काम किया। सन 2004 में वे दैनिक भास्कर जयपुर से सहारा समय, नोएडा आ गए और टेलिविजन के मशहूर पत्रकार मुकेश कुमार की टीम में शामिल हो गए। टेलिविजन में अलग-अलग पॉजिशन पर काम करते हुए यहां उन्होंने करीब साढ़े आठ साल की लंबी पारी खेली और बाद में दिल्ली में रोहित सरन की टीम को जॉइन कर ली। टेलिविजन में रहते हुए उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो और पीआईबी के कैजुअल एडिटर के तौर पर भी काम किया।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘मिंट’ को बाय बोलकर Upstox से जुड़े अनुभव मुखर्जी

Upstox में वह मार्केट्स और फाइनेंस कंटेंट टीम का हिस्सा होंगे। यहां वह इक्विटी मार्केट, कॉरपोरेट खबरों, तिमाही नतीजों और कमोडिटीज से जुड़े विभिन्न विषयों को कवर करेंगे।

4 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

4 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

5 hours ago

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

7 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

11 hours ago


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

7 hours ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

15 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

4 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

16 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

5 hours ago