होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जल्द लॉन्च होगा न्यूज चैनल 4रीयल न्यूज
जल्द लॉन्च होगा न्यूज चैनल 4रीयल न्यूज
समाचार4मीडिया. कॉम ब्यूरो एनसीआर बेस्ड नवोदित मीडिया धराना ओमेगा ब्रॉडकॉस्टिंग जल्द ही न्यूज चैनल '4रीयल न्यूज' लॉन्च करने जा रहा है। इस चैनल के सीईओ यश मेहता हैं और फिलहाल चैनल अभी टेस्ट रन पर चल रहा है। इस न्यूज चैनल के ब्रॉंडिंग की जिम्मेदारी ग्रॉसशॉपर मीडिया के पास है। चैनल हाईडेफनीशन 24-7 न्यूज चैनल होगा। चैनल की लॉन्चिंग आईना सच का टैगलाइन
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
समाचार4मीडिया. कॉम ब्यूरो एनसीआर बेस्ड नवोदित मीडिया धराना ओमेगा ब्रॉडकॉस्टिंग जल्द ही न्यूज चैनल '4रीयल न्यूज' लॉन्च करने जा रहा है। इस चैनल के सीईओ यश मेहता हैं और फिलहाल चैनल अभी टेस्ट रन पर चल रहा है। इस न्यूज चैनल के ब्रॉंडिंग की जिम्मेदारी ग्रॉसशॉपर मीडिया के पास है। चैनल हाईडेफनीशन 24-7 न्यूज चैनल होगा। चैनल की लॉन्चिंग आईना सच का टैगलाइन के साथ की जाएगी। चैनल के सीईओ यश मेहता का मानना है कि भारत में एचडी न्यूज चैनल लॉन्च करना बड़ी चुनौती थी, जिसे हमने महज कुछ महीनों में कर दिखाया। उनकी सोच है कि चैनल तकनीक,प्रजेंटेशन, कंटेंट, प्रोग्रामिंग हर क्षेत्र में 4रीयल न्यूज एक अलग अंदाज में अपनी पहचान बनाने की कोशिश करेगा। चैनल का प्रसारण भारत सहित करीब 18 देशों में किया जायेगा। चैनल के ऑन एयर की सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। हालांकि चैनल देश के कई राज्यों में दिखना शुरू हो चुका है. जल्द ही ये चैनल अन्य हिन्दीभाषी राज्यों में भी दिखने लगेगा। इस चैनल में डिप्टी न्यूज हेड के रूप में यहां पर नवीन पांडेय और दीपक जाकल ने ज्वाइन किया है। दोनों ही अनुभवी पत्रकार हैं तथा कई चैनलों में काम कर चुके हैं। चैनल में एसाइनमेंट हेड के रूप में राजीव कुमार ने ज्वाइन किया है। वरिष्ठ पत्रकार आर निशाना ने यहां प्रिंसिपल करेस्पांडेंट कम दिल्ली ब्यूरो हेड के रूप में ज्वाइन किया है। पिछले दिनों हमार टीवी से इस्तीफा देने वाले देवेंद्र अरोड़ा 4रीयल न्यूज के प्रोग्रामिंग हेड हैं। वे एनडीटीवी, प्रज्ञा, सहारा एवं हमार टीवी जैसे संस्थानों को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स