होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / NAMO TV हुआ लॉन्च, DTH पर दिखेगा चैनल
NAMO TV हुआ लॉन्च, DTH पर दिखेगा चैनल
देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। ऐसे में लोकसभा चुनाव के ठीक पहले...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। ऐसे में लोकसभा चुनाव के ठीक पहले नमो (नरेन्द्र मोदी) टीवी चैनल आ गया है। ‘moneybhaskar.com’ में छपी खबर के मुताबिक काफी समय से इसका टेस्ट रन चल रहा था, अब फाइनली इसकी शुरुआत कर दी गई है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनता तक अपनी बात पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का जिस प्रकार से इस्तेमाल किया है, उसकी लोकप्रियता को देखते हुए नमो ऐप के बाद अब ‘नमो टीवी’ के नाम से चैनल शुरू किया गया है।
इसे फिलहाल ‘विडियोकॉन’ और ‘डिश टीवी’ पर देखा जा सकता है। ‘विडियोकॉन’ के चैनल नंबर 302 पर ‘नमो टीवी’ चैनल देख सकते हैं। वहीं ‘डिश टीवी’ पर भी इसे देखा जा रहा है। बता दें कि यह चैनल फ्री है यानी जिस तरह से ‘विडियोकॉन’ अपने ऐड दिखाने वाला चैनल बिना रिचार्ज कराए हुए भी चालू रखता है उसी प्रकार यह चैनल भी चालू रहता है।
बता दें कि नमो टीवी ऑनलाइन पहले से ही चल रहा है। इस चैनल पर पीएम मोदी की स्कीम्स और पुराने व नए भाषणों का प्रसारण होता है। सरकार की सभी उपलब्धियों और योजनाओं के विज्ञापन को भी इस पर दिखाया जाता है।
टैग्स टीवी चैनल नरेंद्र मोदी चुनाव 2019 नमो टीवी