होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दैनिक भास्कर ने यहां लगाया अपना नया प्रिटिंग प्लांट...
दैनिक भास्कर ने यहां लगाया अपना नया प्रिटिंग प्लांट...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिंदी अखबार दैनिक भास्कर ने अपना एक और प्रिंटिंग प्लांट खोल दिया है। यह प्लांट राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के चित्तौड़गढ़ रोड पर गठीला खेड़ा में लगाया है। इस नए प्रिंटिंग प्लांट का मंगलवार को मुख्यमंत्री वसुं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिंदी अखबार दैनिक भास्कर ने अपना एक और प्रिंटिंग प्लांट खोल दिया है। यह प्लांट राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के चित्तौड़गढ़ रोड पर गठीला खेड़ा में लगाया है।
इस नए प्रिंटिंग प्लांट का मंगलवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उद्घाटन किया। राजे ने प्लांट परिसर में सबसे पहले गणेशजी की पूजा की और इसके बाद फीता काटा और नई प्रिंटिंग मशीन का स्विच ऑन किया।
इसके बाद पहली प्रति का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर उन्होंने दैनिक भास्कर के ‘नो निगेटिव’ कॉन्सेप्ट की तारीफ की और कहा कि इस वजह से सप्ताह में एक दिन सुकून भरा रहता है।
इस मौके पर चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभानसिंह आक्या, कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर और चित्तौड़गढ़ सरस डेयरी के चेयरमैन बद्रीलाल जाट भी समारोह में शामिल हुए।
टैग्स