होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नए साल पर नए लुक के साथ आई HT की BRUNCH, कंटेंट-रेवेन्यू की बल्ले-बल्ले
नए साल पर नए लुक के साथ आई HT की BRUNCH, कंटेंट-रेवेन्यू की बल्ले-बल्ले
समाचार4मीडिया ब्यूरो। एचटी मीडिया की सबसे ज्यादा चलने वाली मैग्जीन ब्रंच (BRUNCH) ने एक नई पहल की है। अपने पाठकों के लिए नए साल पर ब्रंच एक नया तोहफा लेकर आया है। साल 2017 के शुरुआत से ही ब्रंच जरा बदला सा नजर आया। शायद आप जो ब्रंच के रेगुलर रीडर हैं उन्होंने ध्यान दिया होगा। अगर नहीं तो हम आपको इसके नए आइडिया से रू-ब-रू कराते हैं... ब्रंच अब
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो। एचटी मीडिया की सबसे ज्यादा चलने वाली मैग्जीन ब्रंच (BRUNCH) ने एक नई पहल की है। अपने पाठकों के लिए नए साल पर ब्रंच एक नया तोहफा लेकर आया है। साल 2017 के शुरुआत से ही ब्रंच जरा बदला सा नजर आया। शायद आप जो ब्रंच के रेगुलर रीडर हैं उन्होंने ध्यान दिया होगा। अगर नहीं तो हम आपको इसके नए आइडिया से रू-ब-रू कराते हैं... ब्रंच अब नए अंदाज में आपके सामने आ रहा है। एक मैग्जीन लेकिन कवर पेज दो। जी हां दोस्तों मैग्जीन के अंदर दो कवर स्टोरी और दो कवर पेज होते हैं। पहले केवल एक ही कवर स्टोरी और कवर पेज होता था, लेकिन अब दो अलग स्टोरी ओर पिक्चर के साथ मैग्जीन आती है। अब तक चार इश्यू आ चुके हैं। नए साल की पहली तारीख से इसकी पहल की गई थी। दरअसल, मार्केटिंग के लिहाज से ये एक बेहतर आईडिया है, इससे आपकी रीडरशिप और मार्केट में इंपैक्ट अच्छा जाता है। किसी भी मैग्जीन ने अब तक ये नया फंडा नहीं अपनाया है। अब तक के रीडर सर्वे से ये बात सामने आई है कि लोगों को ये नया अंदाज और लुक पसंद आ रहा है क्योंकि रीडर्स को एक साथ दो कवर स्टोरी और ज्यादा इंपैक्टफुल न्यूज मिल रही है। जब आप मैग्जीन को एक साइड से देखते हैं तो वो सीधी दिखती है लेकिन अगर आप उसे बैक साइड से भी देखते हैं तो वो उल्टी नहीं बल्कि एक नई स्टोरी के साथ सीधी ही दिखती है। ये है मैग्जीन की खास बात। कम वक्त में आपको एक ही मैग्जीन में काफी कुछ मिल रहा है। कंटेंट के स्तर पर दो बढ़िया कवर स्टोरीज, तो रेवेन्यू के तौर पर दो बड़े स्पॉन्सर्स... चलिए कंपनी का ये नया प्रयोग आगे रंग लाता है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन ब्रंच के नए एडिटर जमाल शेख की इस पहल को फिलहाल खूब सराहा जा रहा है...। तो इस संडे आप भी लीजिए ब्रंच के इस नए एक्सपेरिमेंट का मजा...
टैग्स