होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Network18: यूं हुआ चैनलों का बंटवारा, 3 नए CEO संभालेंगे कमान

Network18: यूं हुआ चैनलों का बंटवारा, 3 नए CEO संभालेंगे कमान

देश के प्रतिष्ठित मीडिया समूह में शामिल ‘नेटवर्क18’ (Network18) से बड़ी खबर...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

देश के प्रतिष्ठित मीडिया समूह में शामिल ‘नेटवर्क18’ (Network18) से बड़ी खबर है। दरअसल, इस मीडिया नेटवर्क ने समूह में आंतरिक तौर पर कई बड़े बदलाव किए हैं। पिछले तीन साल के दौरान यह नेटवर्क अपनी री-ब्रैंडिंग को लेकर कई बड़े कदम उठा चुका है।   

अपनी परफॉर्मेंस बढ़ाने और भविष्य में तेजी से विकास करने के लिए अब इस मीडिया नेटवर्क को तीन क्लस्टर ‘अंग्रेजी और बिजनेस क्लास्टर’, (English & Business Cluster), ‘हिंदी क्लस्टर’ (Hindi Cluster) और ‘लैंग्वेजेज क्लस्टर’ (Languages Cluster) में बांटा गया है।    

अंग्रेजी और बिजनेस क्लास्टर में CNN-News18, CNBC-TV18, Awaaz और Bajaar, CNBC HD Prime और News18 International को रखा गया है। हिंदी क्लस्टर में न्यूज18 इंडिया और न्यूज18 हिंदी के सभी क्षेत्रीय चैनल्स (UP/UK, MP/CG, Rajasthan, Bihar/JK, Urdu & Himachal-Punjab-Haryana) और लैंग्वेजेज चैनल में हिंदी को छोड़कर न्यूज18 के सभी क्षेत्रीय चैनल्स (तमिलनाडु, केरल, कन्नड़, ओडिसा, बंगाल, असम, गुजरात और न्यूज18-लोकमत) को शामिल किया गया है। यही नहीं, तीनों क्लस्टर्स के लिए अलग-अलग सीईओ भी नियुक्त किए गए हैं, ताकि इन्हें नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सके।

इसके तहत बसंत धवन को अंग्रेजी/बिजनेस क्लस्टर का सीईओ नियुक्त किया गया है। एक इंजीनियर होने के साथ-साथ बसंत धवन ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट’ (IIM) कोलकाता के छात्र रह चुके हैं। इससे ‘नेटवर्क18’  को जॉइन करने से पहले वह करीब चार साल ’स्टार इंडिया’ में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। इन दिनों वह ’स्टार इंडिया’ में नेशनल एजेंसी बिजनेस हेड (एंटरटेनमेंट सेल्स) का काम देख रहे थे। ‘नेटवर्क18’ में नई भूमिका में वह मुंबई से अपना कामकाज संभालेंगे।

वहीं, हिंदी क्लस्टर का सीईओ मयंक जैन को बनाया गया है। अपनी नई भूमिका में वह ‘न्यूज18 इंडिया’ (News18 India) की कमान संभालने के साथ ही विभिन्न हिंदी भाषी प्रदेशों में अन्य न्यूज चैनल्स के क्लस्टर का कामकाज देखेंगे। मयंक जैन दिल्ली के अपना काम देखेंगे। उन्होंने यहां पर ‘स्टार इंडिया’ की एंटरटेनमेंट डिवीजन से जॉइन किया है। बिजनेस स्कूल ‘INSEAD’  के छात्र रह चुके मयंक जैन को टेलिविजन और एफएमसीजी समेत विभिन्न सेक्टर्स में काम करने का अनुभव है।   

इसके अलावा, करण अभिषेक सिंह ने लैंग्वेजेज क्लास्टर के सीईओ के रूप में जॉइन किया है। वह ‘स्टार इंडिया’ में टेलिविजन और डिजिटल की इंटीग्रेटेड सेल्स का काम संभाल चुके हैं। ‘स्टार इंडिया’ में अपनी आखिरी भूमिका में वह देश भर में एजेंसी रिलेशनशिप का काम संभाल रहे थे। वह बेंगलुरु से अपना कामकाज देखेंगे। करण अभिषेक सिंह मुंबई के Narsee Monjee Institute of Management Studies (NMIMS) के छात्र रह चुके हैं। वह ‘पेप्सिको’,‘नोकिया’,‘सारा ली’,‘HLL’ और ‘GE’ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम कर चुके हैं। 

अपनी नई भूमिका में तीनों सीईओ ‘नेटवर्क18’ के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) अविनाश कौल को रिपोर्ट करेंगे।


टैग्स नेटवर्क18 अविनाश कौल बसंत धवन करण अभिषेक सिंह मयंक जैन
सम्बंधित खबरें

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

37 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

51 minutes ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

17 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

17 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

51 minutes ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

37 minutes ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

17 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

1 day ago