होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब फोर्ब्स इंडिया मैगजीन की कमान संभालेंगे जोय चक्रवर्ती
अब फोर्ब्स इंडिया मैगजीन की कमान संभालेंगे जोय चक्रवर्ती
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। नेटवर्क18 ने जोय चक्रवर्ती को फोर्ब्स इंडिया मैगजीन का सीईओ बना दिया है। उन्होंने मई 2016 में प्रेसिडेंट फॉर रेवन्यू और बिजनेस डेवलपमेंट के तौर पर नेटवर्क18 जॉइन किया था और अब इन जिम्मेदारियों के साथ फोर्ब्स इंडिया मैगजीन को भी संभालेंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
नेटवर्क18 ने जोय चक्रवर्ती को फोर्ब्स इंडिया मैगजीन का सीईओ बना दिया है। उन्होंने मई 2016 में प्रेसिडेंट फॉर रेवन्यू और बिजनेस डेवलपमेंट के तौर पर नेटवर्क18 जॉइन किया था और अब इन जिम्मेदारियों के साथ फोर्ब्स इंडिया मैगजीन को भी संभालेंगे।
चक्रवर्ती को मीडिया इंडस्ट्री में 20 साल का अनुभव है और उन्होंने टाइम्स ग्रुप जैसी कई बड़ी कंपनियों के साथ काम किया। टाइम्स ग्रुप में उन पर रेवन्यू पोर्टफोलियो की जिम्मेदारी थी। इससे पहले, जोय जी ग्रुप में रेवन्यू के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर थे। इस बीच उन्होंने टीवी टुडे नेटवर्क के सीईओ के तौर पर भी काम किया। उन्होंने अपने शुरुआती वर्षों में स्टार इंडिया में एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर काम किया। इस दौरान उन पर सभी चैनलों के ऐडवर्टाइजिंग सेल्स की जिम्मेदारी थी।
उन्होंने नेशनल डिफेंस एकैडमी से स्नातक किया और NMIMS से मार्केटिंग मैनेजमेंट से मास्टर की डिग्री ली। उन्होंने हावर्ड बिजनेस स्कूल से एडवांस मैनेजमेंट प्रोग्राम भी किया है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स