होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नेटवर्क 10 अब उत्तर प्रदेश से भी होगा लॉन्च
नेटवर्क 10 अब उत्तर प्रदेश से भी होगा लॉन्च
शिशिर शुक्ला, समाचार4मीडिया.कॉम उत्तराखंड से प्रसारित हो रहा रीजनल चैनल नेटवर्क 10 अब उत्तर प्रदेश से भी लॉन्च होने जा रहा है। इस बाबत माल एवेन्यू में आफिस बनाने के साथ ही टीम के गठन का कार्य चल रहा है। समाचार4मीडिया से बात करते हुये संस्थान से जुड़े सूत्रों का कहना है कि आने वाले दो महीने में चैनल की लॉन्चिंग की जा सकती है। पिछले दिनों उत्तर
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
शिशिर शुक्ला, समाचार4मीडिया.कॉम उत्तराखंड से प्रसारित हो रहा रीजनल चैनल नेटवर्क 10 अब उत्तर प्रदेश से भी लॉन्च होने जा रहा है। इस बाबत माल एवेन्यू में आफिस बनाने के साथ ही टीम के गठन का कार्य चल रहा है। समाचार4मीडिया से बात करते हुये संस्थान से जुड़े सूत्रों का कहना है कि आने वाले दो महीने में चैनल की लॉन्चिंग की जा सकती है। पिछले दिनों उत्तराखंड में हुये विधान सभा चुनाव के दौरान चैनल के अच्छे प्रदर्शन के बाद प्रबंधन ने नेटवर्क 10 यूपी से भी लॉन्च करने की योजना बनायी। नेटवर्क 10 के एग्जीक्यूटिव एडिटर अशोक पांडे ने पिछले दिनों समाचार4मीडिया से हुई बातचीत में कहा था कि चैनल यूपी के लोकल मुद्दों और खबरों के साथ जल्द ही दर्शकों के बीच अपनी जगह बनायेगा। साथ ही उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश में चैनल की लॉचिंग के बाद अगला पड़ाव हिमाचल प्रदेश औऱ पंजाब होगा। विज्ञापन के दृष्टिकोण से प्रबंधन की योजना है कि चैनल लोकल ही नहीं, नेशनल विज्ञापनदाताओ को भी आकर्षित करे। वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में जी न्यूज, ईटीवी, साधना न्यूज, महुआ न्यूजलाइन, सहारा समय, श्री एस-7 आदि चैनल प्रसारित हो रहे हैं। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स