होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए इस महिला पत्रकार को मिला 'चमेली देवी अवॉर्ड'

उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए इस महिला पत्रकार को मिला 'चमेली देवी अवॉर्ड'

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर महिला पत्रकारो

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर महिला पत्रकारों को दिए जाने वाला ‘चमेली देवी जैन’ पुरस्कार इस साल दिल्ली की एक स्वतंत्र पत्रकार नेहा दीक्षित को दिया गया। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए उन्हें बुधवार को दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित समारोह में वर्ष 2016 के चमेली देवी जैन पुरस्कार से सम्मानित किय गया।

‘द मीडिया फाउंडेशन’ की ओर से हर साल दिया जाने वाला यह देश का काफी प्रतिष्ठित अवॉर्ड है। सबसे पहले यह अवॉर्ड 1982 में दिया गया था।

नेहा दीक्षित लंबे समय से स्वतंत्र पत्रकारिता कर रही हैं। उन्होंने प्रिंट, टेलिविजन और ऑनलाइन मीडिया में काम किया है। कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर उनका लेखन आउटलुक, कारवां, हिमाल, अल-जजीरा, न्यूयॉर्क टाइम्स व तहलका सहित कई प्रकाशनों में प्रकाशित होता रहा है।

नेहा राजनीति के अलावा सामाजिक न्याय और लैंगिक समानता के प्रश्नों पर खासतौर से लिखते हुए भारतीय लोकतंत्र की जमीनी हकीकत से वाकिफ कराती हैं।

नेहा के नाम की संस्तुति करने वाली जूरी में चैतन्य कालबाग, सीमा चिश्ती और विनोद दुआ जैसे नामी पत्रकार शामिल थे। उन्होंने नेहा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि ‘जूरी इस बात से प्रभावित है कि उनकी रिपोर्ट में उनकी मेहनत झलकती है। वे घूम-घूमकर दस्तावेज इकट्ठा करती हैं और तथ्यों की कठोरता से जांच करती हैं ताकि रिपोर्ट प्रामाणिक बन सके। साथ ही उनकी रिपोर्ट में एक मानवीय स्पर्श भी होता है।’

पिछले दिनों नेहा की रिपोर्ट ‘ऑपरेशन बेबी लिफ्ट’ की वजह से सड़क से संसद तक हंगामा हुआ था। आउटलुक में छपी इस रिपोर्ट में उत्तर पूर्व की आदिवासी बच्चियों को पढ़ाने के नाम पर देश के दूसरे इलाकों में भेजने की, आरएसएस से जुड़े संगठनों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए गए थे। इसके बाद दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा नेहा के खिलाफ जबरदस्त अभियान भी चलाया गया था।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

2 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

2 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

2 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

2 hours ago