होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / NDTV के लिए कमाई के स्तर कुछ इस तरह साबित हुआ नोटबंदी का फैसला...
NDTV के लिए कमाई के स्तर कुछ इस तरह साबित हुआ नोटबंदी का फैसला...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। नोटबंदी (demonetisation) के कारण 31 दिसंबर को समाप्त हुई वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही (fiscal third quarter) में टीवी न्यूज ब्रॉडकास्टर ‘एनडीटीवी’ (NDTV) के रेवेन्यू में कमी देखने को मिली है। यहां तक
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
नोटबंदी (demonetisation) के कारण 31 दिसंबर को समाप्त हुई वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही (fiscal third quarter) में टीवी न्यूज ब्रॉडकास्टर ‘एनडीटीवी’ (NDTV) के रेवेन्यू में कमी देखने को मिली है। यहां तक कि इसका शुद्ध घाटा (net loss) भी बढ़ा है।
तीसरी तिमाही के अंत में एनडीटीवी ग्रुप का ‘Earnings before interest, tax, depreciation and amortization’ (EBITDA) घाटा सात करोड़ रुपये हो गया है जबकि पिछली साल यह चार करोड़ रुपये था। आरंभिक तौर पर माना जा रहा है कि सरकार द्वारा आठ नवंबर को एक हजार और पांच सौ रुपये बंद करने की घोषणा के कारण ऐसा हुआ है।
पिछले साल जहां इसका रेवेन्यू 150 करोड़ रुपये था, वह 31 दिसंबर को तिमाही के अंत में 11 प्रतिशत घटकर 133 करोड़ रुपये रह गया है। वहीं पिछले साल जहां इसका कुल घाटा 13 करोड़ रुपये था, वह इस अवधि में 38.46 प्रतिशत बढ़कर 18 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।
टीवी ब्रॉडकास्ट बिजनेस का कुल घाटा भी 166 प्रतिशत बढ़कर छह करोड़ रुपये से 16 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले वित्तीय वर्ष में तीन करोड़ रुपये के EBITDA लॉस के मुकाबले यह नौ करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा 130 करोड़ रुपये का रेवेन्यू भी 16.92 प्रतिशत घटकर 108 करोड़ रुपये रह गया है। एनडीटीवी का कहना है कि कार्यों के कुशलतापूर्वक संचालन के लिए और प्रॉडक्टिविटी बढ़ाने के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं।
डिजिटल बिजनेस
यदि हम डिजिटल बिजनेस की बात करें तो पिछले वित्तीय वर्ष (previous fiscal year) में मिले शून्य अर्थात जीरो के मुकाबले इस बार तीन करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट (कुल फायदा) हुआ।
पिछली बार 27 करोड़ रुपये के मुकाबले 25.92 प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद इस साल डिजिटल रेवेन्यू 34 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। हालांकि इस बार खर्च (Expenses) में भी बढ़ोतरी हुई है। पिछली बार यह खर्च 25 करोड़ रुपये था जो इस बार आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 27 करोड़ रुपये हो गया। NDTV.com के भी महीने के विजिटर्स की संख्या निकालें तो यह हमेशा 90 मिलियन से अधिक रहती है। कुल मिलाकर पूरे महीने में डेस्कटॉप और मोबाइल पर 800 से ज्यादा पेज व्यू मिलते हैं और यदि इसका वार्षिक आंकड़ा देखें तो यह 10 बिलियन से ज्यादा का होता है।
कंपनी ने तमिल एंटरटेनमेंट और हिन्दी ऑटोमोबाइल साइट लॉन्च की है। ई-कॉमर्स रेवेन्यू का नुकसान (net loss) भी लगभग आधा घटकर पांच करोड़ रुपये रह गया है और रेवेन्यू चार करोड़ रुपये का बचा हुआ है।
इस तिमाही में ‘Earnings before interest, tax, depreciation and amortization’(EBITDA) दस करोड़ रुपये का था। पिछले वित्त वर्ष (trailing fiscal) का आंकड़ा उपलब्ध नहीं कराया गया था।
खर्चे की बात करें तो इनमें कमी आई है। दूसरी तिमाही में कमी के बावजूद तीसरी तिमाही में ‘गैजेट 360’ (Gadgets 360) को काफी फायदा हुआ है। हमेशा की तरह Gadgets 360 के विजिटर्स की संख्या महीने में 35 मिलियन पर बनी हुई है।
अप्रैल 2016 तक कुल जीएमवी (marketplace e-commerce + Affiliate) 100 करोड़ रुपये तक पहुं च गई है।
टैग्स