होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘भाषण-ज्ञान’ पर भारी पड़ी नॉन-परफॉर्मेंस, रवीश कुमार की विदाई का समय?

‘भाषण-ज्ञान’ पर भारी पड़ी नॉन-परफॉर्मेंस, रवीश कुमार की विदाई का समय?

समाचार4मीडिया ब्यूरो मीडिया अब एक बिजनेस मॉडल के तहत चलती है। टीवी बिजनेस की रनिंग कॉस्ट ज्यादा है, सरोकार की बात करने वाले एंकर्स भी लाखों की सैलरी पाते हैं, ऐसे में लगातार उन पर बार्क रेटिंग्स में अच्छा परफॉर्म करने का प्रेशर रहता है। पढ़ें: 

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो मीडिया अब एक बिजनेस मॉडल के तहत चलती है। टीवी बिजनेस की रनिंग कॉस्ट ज्यादा है, सरोकार की बात करने वाले एंकर्स भी लाखों की सैलरी पाते हैं, ऐसे में लगातार उन पर बार्क रेटिंग्स में अच्छा परफॉर्म करने का प्रेशर रहता है। पढ़ें: अरनब गोस्वामी के वेंचर REPUBLIC के नाम पर संकट के बादल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले कई महीनों से रात 9 बजे आने वाला एनडीटीवी इंडिया का प्राइम टाइम शो टीआरपी के पैमाने पर जिस बुरी तरह फेल हो रहा है, उसके बाद अब शो के एंकर रवीश कुमार की परफॉर्मेंस का विश्लेषण लगातार हो रहा है। बताया जा रहा है कि रवीश कुमार के प्राइम टाइम शो के स्पॉन्सर तक अब मार्केटिंग-सेल्स टीम को सपोर्ट देने में पीछे हटने का संकेत दे चुके हैं। ऐसे में जब ये माना जाता है कि एनडीटीवी समूह रेटिंग्स के चक्कर से दूर रहता है, उसके एंकर्स खुद ही ब्रैंड होते हैं, पर अब ब्रैंड रवीश भी अपने शो के लिए प्रीमियम स्लॉट होते हुए भी रेवेन्यु जुटाने में असफल हो गया है। पढ़ें: वरिष्ठ पत्रकार पंकज पचौरी शुरू करेंगे नया न्यूज चैनल ‘GO NEWS’ सूत्रों का कहना है कि जिस तरह प्राइम टाइम के एंकर रवीश कुमार अपने शो के जरिए भाषण और ज्ञान बांट रहे हैं, पर रेटिंग्स बटोर नहीं पा रहे हैं , ऐसे में चैनल के लिए रेवेन्यू कमाने वाली टीम मार्केट में प्रीमियम स्लॉट को सेलआउट करने भी बहुत मुश्किल महसूस कर रही है, जिसके चलते रवीश कुमार का बोझ अब चैनल उठाने में इंटरेस्टेड नहीं है। हालांकि सूत्र बता रहे हैं कि  चैनल के मैनेजिंग एडिटर ऑनिंदियो चक्रवर्ती लगातार रवीश कुमार के पक्ष में दलीलें दे रहे हैं, पर रेटिंग्स के मामले में शो लगातार फेल हो रहा है। वैसे यहां ये भी गौरतलब है कि रवीश को लेकर उस समय भी संस्थान में काफी चर्चा हुई थी जब उनके भाई को बिहार चुनाव में कांग्रेस की ओर से टिकट मिला था। हालांकि उस वक्त स्थानीय स्तर पर रविश कुमार (पांडे) के भाई ब्रजेश कुमार पांडे के कांग्रेस की ओर से मैदान में उतरने के चलते रवीश बिहार के चुनावी मैदान में कुछ ही चरणों में नजर आए थे। वैसे ये भी माना जा रहा है कि लगातार जिस तरह रवीश कुमार पत्रकारिता की दुनिया और टीवी मीडिया को कोस रहे हैं, ऐसे में उन्होंने अब इससे परे ही जाकर अपने लिए कुछ दूसरा विकल्प तय किया हुआ होगा। वैसे भी टीवी स्क्रीन को काली-पीली करने और लगातार कई प्रयोगो के बाद भी उनके शो की रेटिग्स और उसके जुड़े रेवेन्यू पर कोई फर्क नहीं पड़ा। यहां तक कि रवीश कुमार ने खुद भी एक शो के दौरान माना था कि उसका प्रोग्राम दसवें नंबर का है। ऐसे में अब चैनल शायद उनकी नॉन-परफॉर्मेंस के चलते उनको यूपी चुनावों के बाद टाटा-बायबाय बोल सकता है। फेसबुक और ट्विटर से दूर भाग चुके रवीश कुमार अब एसएमएस और वॉट्सऐप के भी जवाब देने में सहज महसूस नहीं कर पा रहे है। हमारे संवाददाता ने उन्हें दोनों माध्यमों के जरिए संपर्क किया पर रवीश शायद आम पत्रकारों को जवाब देने में गुरेज करते हैं, ऐसे में उन्होंने हमारे सवाल का जवाब नहीं दिया। लेकिन एनडीटीवी इंडिया के मैनेजिंग एडिटर ऑनिंदियो चक्रवर्ती अभी संवाद की प्रकिया का महत्व समझते हैं, इसलिए उन्होंने हमारे एसएमएस का जवाब देते हुए लिखा कि ऐसा कुछ भी नहीं है, ऐसा झूठ फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये सवाल इसलिए उठाया जा रहा है ताकि रविश कुमार की विदाई की अफवाह फैल सकें।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

21 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

3 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

3 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

3 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

4 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

3 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

21 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

4 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

21 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

21 hours ago