होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...तो इसलिए NDTV, ETV और News24 चैनलों को लगा 1 लाख रुपए का जुर्माना

...तो इसलिए NDTV, ETV और News24 चैनलों को लगा 1 लाख रुपए का जुर्माना

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश आर.वी. रवींद्रन की अध्यक्षता वाली ‘न्यूज ब्रॉडकास्टिंग स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी’ (NBSA) ने नियमों का उल्लंघन करने के लिए कुछ न्यूज चैनलों के खिलाफ कार्रवाई की है। NBSA ने एन

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश आर.वी. रवींद्रन की अध्यक्षता वाली ‘न्यूज ब्रॉडकास्टिंग स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी’ (NBSA) ने नियमों का उल्लंघन करने के लिए कुछ न्यूज चैनलों के खिलाफ कार्रवाई की है।

NBSA ने एनडीटीवी 24×7 और एनडीटीवी इंडिया को हिमाचल प्रदेश के नाहन में एक आदमी की हत्या से संबंधित न्यूज रिपोर्ट के लिए ऑन-एयर माफी जारी करने को कहा है।

हालांकि दोनों चैनलों ने अपने जवाब में कहा था कि उन्होंने ‘कथित तौर पर’ शब्दों का इस्तेमाल किया था, पर NBSA इस पर संतुष्ट नहीं है और उसने दोनों चैनलों से 25 जुलाई को रात 9 बजे के प्राइमटाइम न्यूज से पहले अपनी सभी खबरों पर माफीनामा दिखाने को कहा है।

NBSA के मुताबिक, दोनों न्यूज चैनलों ने ‘तथ्यों के सत्यापन के बिना कुछ धार्मिक समूहों को हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया था।’ यह न्यूज रिपोर्ट अक्टूबर 2015 में प्रसारित की गई थी।

NBSA ने इन चैनलों के अतिरिक्त ईटीवी और न्यूज24 को भी आड़े हाथों लिया है। NBSA ने ‘ईटीवी न्यूज बांग्ला’, ईटीवी यूपी/उत्तराखंड और ‘ईटीवी मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़’ सहित इन टीवी न्यूज से भी कहा है कि वे 25 जुलाई को अपने रात 9 बज के प्राइमटाइम न्यूज बुलेटिनों से पहले माफी प्रसारित करें।

NBSA के अनुसार जादवपुर यूनिवर्सिटी में हुई एक घटना के ईटीवी बांग्ला के कवरेज में निष्पक्षता और वस्तुनिष्ठता का कमी थी। ईटीवी छत्तीसगढ़ ने ‘वैम्पायर्स’ नामक एक कार्यक्रम में नियमों का उल्लंघन किया। शिकायत यह है कि इस कार्यक्रम में भूत-पिशाच और अंधविश्वास को बढ़ावा दिया गया था। वहीं ईटीवी उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड को एक मॉल के निर्माण में बुलंदशहर विकास प्राधिकरण की ओर से अनियमितताओं के आरोप वाली एक न्यूज रिपोर्ट के लिए चेतावनी दी गई।

वहीं हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज24’ से भी ‘अफसोस जताने’ के लिए कहा गया है और यह विश्वास दिलाने के लिए कहा कि वे आत्म-नियमन के सिद्धांतों का पालन करेंगे। दरअसल चैनल ने अपने एक कार्यक्रम में राजनीतिक दल 'लोक जनशक्ति के पदाधिकारियों के खिलाफ लोगों को चूना लगाने का आरोप लगाया गया था।

इसके अतिरिक्त, NBSA ने इन सभी टीवी न्यूज चैनलों पर 1 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘मिंट’ को बाय बोलकर Upstox से जुड़े अनुभव मुखर्जी

Upstox में वह मार्केट्स और फाइनेंस कंटेंट टीम का हिस्सा होंगे। यहां वह इक्विटी मार्केट, कॉरपोरेट खबरों, तिमाही नतीजों और कमोडिटीज से जुड़े विभिन्न विषयों को कवर करेंगे।

15 minutes ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

30 minutes ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

1 hour ago

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

3 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

7 hours ago


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

3 hours ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

11 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

30 minutes ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

12 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

1 hour ago