होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Times Now में नविका कुमार का हुआ प्रमोशन, अब संभालेगी इस बड़े पद की जिम्मेदारियां...

Times Now में नविका कुमार का हुआ प्रमोशन, अब संभालेगी इस बड़े पद की जिम्मेदारियां...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (Bennett, Coleman & Company Ltd) की ब्रॉडकास्ट कंपनी ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) ने टाइम्स नाउ (Times Now) की मैनेजिंग एडिटर (पॉलिटिकल) के रूप में नविका कुमार को प्रमोट किया है। अपनी नई भूमिका में नविका टाइम्

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (Bennett, Coleman & Company Ltd) की ब्रॉडकास्ट कंपनी ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) ने टाइम्स नाउ (Times Now) की मैनेजिंग एडिटर (पॉलिटिकल) के रूप में नविका कुमार को प्रमोट किया है। अपनी नई भूमिका में नविका टाइम्स नाउ की पॉलिटिकल टीम का नेतृत्व करेंगी, साथ चैनल को एक नई ऊंचाई पर ले जाने में सहायक भूमिका निभाएंगी। वे सीधे टाइम्स नाउ के चीफ एडिटर राहुल शिवशंकर को रिपोर्ट करेंगी।

टाइम्स नेटवर्क के मैनेजिंग डायरेक्टर व सीईओ ए.म. आनंद ने कहा, ‘टाइम्स नाउ की मैनेजिंग एडिटर (पॉलिटिकल) के तौर पर नविका कुमार के पदोन्नत करने की घोषणा कर बेहद खुश हूं। उन्हें राजनीतिक और आर्थिक दोनों तरह की खबरों की बेहतर समझ है और वे इसी निपुणता के लिए जानी जाती हैं। वे एक प्रमुख राजनीतिक इतिहासकार हैं और पिछले एक दशक से कमेंटेटर भी हैं। हमें विश्वास है कि नविका का ज्ञान और उनके इस क्षेत्र की विशेषता को टाइम्स नाउ सही जगह प्रयोग करेगा और मार्केट में चैनल की बादशाहत को और मजबूती प्रदान करेगा।’

वहीं शिवशंकर ने कहा, ‘नविका भारतीय राजनीति और बिजनेस की गहरी समझ के लिए जानी जाती हैं, जो उनकी खबरों में दिखाई भी पड़ती है। मैं उन्हें उनकी नई भूमिका के लिए बधाई देता हूं। मुझे विश्वास है कि टाइम्स नाउ को आगे ले जाने की दिशा में उनका योगदान ऐसे ही बना रहेगा।’

अपनी नई भूमिका को लेकर नविका कुमार कहती हैं, ‘मैं 11 साल पहले टाइम्स नाउ की स्थापना के साथ ही इसके साथ रही हूं और यह चैनल मेरा दूसरा घर है। टाइम्स नाउ में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर हम अपने सभी स्टेक होल्डर्स के लिए राजनीति की रिपोर्टिंग में एक नया मानक स्थापित करेंगे।’

नविका कुमार ने इकनॉमिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है और वे उन पत्रकारों की फेहरिस्त में शामिल है, जिन्होंने पॉलिटिकल रिपोर्टिंग में अपनी एक अलग पहचान बनाने के साथ-साथ बिजनेस रिपोर्टिंग में भी अपनी एक अलग धाक बनाई हुई है। उन्हें कई बड़ी स्टोरी को ब्रेक करने और इंवेस्टिगेट करने का श्रेय दिया जाता है, जिनमें सोनिया गांधी का इस्तीफा, कॉमनवेल्थ घोटाले में फंसे सुरेश कलमाड़ी का इस्तीफा, अगस्ता हेलीकॉप्टर घोटाला, एयरसेल-मैक्सिस डील जैसी कई और खबरें शामिल हैं। उन्हें टेलिविजन न्यूज में लगभग एक दशक से भी ज्यादा का अनुभव है। वे टाइम्स नाउ की एडिटोरियल, प्रोग्रामिंग और प्रडक्शन की टीम में एक अहम भूमिका भी निभाती हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

17 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

17 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

16 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

16 hours ago