होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / स्टिंग ऑपरेशन करने वाले वरिष्ठ पत्रकार मैथ्यू सैमुअल के खिलाफ दर्ज हुई FIR
स्टिंग ऑपरेशन करने वाले वरिष्ठ पत्रकार मैथ्यू सैमुअल के खिलाफ दर्ज हुई FIR
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। वेब पोर्टल ‘नारद न्यूज’ के सीइओ मैथ्यू सैमुअल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कोलकाता के महापौर और अग्नि व आपात सेवा मंत्री शोभन चटर्जी की पत्नी रत्ना चटर्जी ने मध्य कोलकाता के न्यू मार्केट थाने में शिकायत दर्ज करायी है। अधिकारियों के मुताबिक, नारद स्टिंग ऑपरेशन मामले में चट्टोपाध्याय की पत्नी ने शनिवार
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। वेब पोर्टल ‘नारद न्यूज’ के सीइओ मैथ्यू सैमुअल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कोलकाता के महापौर और अग्नि व आपात सेवा मंत्री शोभन चटर्जी की पत्नी रत्ना चटर्जी ने मध्य कोलकाता के न्यू मार्केट थाने में शिकायत दर्ज करायी है। अधिकारियों के मुताबिक, नारद स्टिंग ऑपरेशन मामले में चट्टोपाध्याय की पत्नी ने शनिवार को न्यू मार्केट पुलिस स्टेशन में सैमुअल के खिलाफ शिकायत की थी, जिसके आधार पर कोलकाता पुलिस के जांच विभाग ने एफआईआर दर्ज की है। सैमुअल पर आईपीसी की धारा 469 (प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए धोखाधड़ी), 500 (मानहानि), 505, 171(जी) (चुनाव के संबंध में झूठा बयान) और 120 (बी) (आपराधिक षड़यंत्र) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी के मुताबिक, कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार के तहत एक विशेष जांच टीम ने स्टिंग ऑपरेशन के वीडियो फुटेज की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले इस विवादास्पद 'नारद स्टिंग ऑपरेशन' में कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं और एक आईपीएस अधिकारी को धन स्वीकारते दिखाया गया था। इस मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 17 जून को कोलकाता पुलिस को इस नारद स्टिंग ऑपरेशन की जांच का आदेश दिया था और जोर देकर कहा था कि उनकी पार्टी ने 'शारदा चिटफंड' घोटाले और 'नारद स्टिंग ऑपरेशन' में शामिल किसी से 'एक भी पाई' नहीं ली थी। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स