होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जब मोदी ने फेसबुक की महत्वाकांक्षी योजना Internet.org का किया जिक्र...
जब मोदी ने फेसबुक की महत्वाकांक्षी योजना Internet.org का किया जिक्र...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूएस (US) के दौरे के दौरान सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के मुख्यालय टाउन हॉल भी गए और फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग से मुलाकात की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मोदी ने अर्थव्यवस्था से लेकर कई अहम मुद्दों पर सवालों के जवाब दिए। मोदी ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था आज 8 खरब क
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूएस (US) के दौरे के दौरान सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के मुख्यालय टाउन हॉल भी गए और फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग से मुलाकात की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मोदी ने अर्थव्यवस्था से लेकर कई अहम मुद्दों पर सवालों के जवाब दिए। मोदी ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था आज 8 खरब की है। पीएम ने कहा, 'मेरा सपना भारत को 20 खरब वाली अर्थव्यवस्था बनाने का है।' मोदी ने कहा कि निवेश के लिए दुनिया में भारत सबसे उपयुक्त जगह है। इसके पहले मोदी ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि वह आज मार्क जुकरबर्ग से जुड़ रहे हैं जिस व्यक्ति ने पूरी दुनिया को जोड़ दिया है। मोदी ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि आप दुनिया भर में फैले भारतीयों के लिए प्रेरणा हो सकते हैं।' गौरतलब है कि मोदी से मुलाकात से पहले फेसबुक पेज पर किए गए अपने पोस्ट में मार्क जुकरबर्ग ने कहा था कि वह मोदी से मिलकर जानना चाहते हैं कि भारत के भविष्य के लिए कनेक्टिविटी का क्या मतलब है। मोदी ने तमाम आलोचनाओं का सामना कर रही फेसबुक की महत्वाकांक्षी योजना Internet.org का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा, ‘फेसबुक का विश्व भर के लोगों को एक प्लेटफार्म से जोड़ने का आशय सिर्फ बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी करना नहीं है बल्कि यह करोड़ों लोगों की आवाज और उनके अरमानों को पूरा करने का माध्यम बनेगा।’ देश के लिए अपनी योजनाओं के बारे में बात करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि कृषि सेवाओं और मैन्यूफैक्चरिंग पर फोकस किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘हर संस्थान कहता है कि हम सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था हैं। मेरा सपना आठ खरब जीडीपी को बढ़ाकर 20 खरब करना है।’ उन्होंने कहा कि पिछले 25 महीनों में भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर सरकार अपना आत्मविश्वास फिर से वापस पाने में सफल रही है। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स