होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मायावती से मुख्तार को शामिल करने पर Zee रिपोर्टर का सीधा सवाल, माया ढंग से नहीं दे पाई जवाब
मायावती से मुख्तार को शामिल करने पर Zee रिपोर्टर का सीधा सवाल, माया ढंग से नहीं दे पाई जवाब
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। चुनावी माहौल के दौरान इन दिनों यूपी की राजनीति में टिकट बंटवारे का खेल चल रहा है। साफ छवि का दावा पेश करने वाली राजनीतिक पार्टियां अब अपने वादों से मुकरती दिख रहीं हैं। पूर्वांचल के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की कौमी एकता दल का बहुजन समाज
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
चुनावी माहौल के दौरान इन दिनों यूपी की राजनीति में टिकट बंटवारे का खेल चल रहा है। साफ छवि का दावा पेश करने वाली राजनीतिक पार्टियां अब अपने वादों से मुकरती दिख रहीं हैं। पूर्वांचल के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की कौमी एकता दल का बहुजन समाज पार्टी में विलय हो गया है। इतना ही नहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने माफिया मुख्तार अंसारी को पार्टी में शामिल करते हुए मऊ सदर सीट से उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने का ऐलान कर दिया, लेकिन पुराने सवालों ने यहां भी पीछा नहीं छोड़ा।
दरअसल हुआ यूं कि कौमी एकता दल के बसपा में विलय के लिए आयोजित की गई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब जी न्यूज के पत्रकार विशाल पांडे ने मायावती से एक तीखा सवाल पूछा तो मायावती परेशान दिखीं और परेशानी भरे लहेजे में उन्होंने सवाल का जवाब दिया।
दरअसल विशाल पांडे ने मायावती से सवाल पूछा कि जब आप कानून व्यवस्था को सुधारने की बात करती हैं, फिर आज आप दबंग और माफिया छवि वाले राजनेता मुख्तार अंसारी को पार्टी में शामिल कर मऊ से टिकट दे रही हैं। इस पर तुरंत ही मायावती पत्रकार से बोलीं कि आप किस आधार पर उन्हें माफिया या बाहुबली कह सकते हैं। इसके जवाब में पत्रकार ने उनसे कहा कि मुख्तार अंसारी ने ही साल 2014 के दौरान दायर किए हलफनामें में ही इस बात की जानकारी दी थी। मायावती पत्रकार के इस जवाब पर इस असहज दिखीं और उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी सुधरने का मौका जरूर देती है। सुनिए क्या आगे क्या कहा मायावती ने...
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स