होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'नवभारत टाइम्स' में दिखी ये गलती, हो रही चर्चा...
'नवभारत टाइम्स' में दिखी ये गलती, हो रही चर्चा...
समय की कमी के दबाव में कई बार अखबारों में गलतियां देखने को मिल जाती हैं...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
डेडलाइन के दबाब में कई बार अखबारों में गलतियां देखने को मिल जाती हैं, लेकिन जब अखबार में एक खबर दो बार प्रकाशित हो जाए और वह भी अलग-अलग भाषाशैली में, तो उसे क्या कहा जाए। शायद लापरवाही या फिर दो डेस्कों के बीच समन्वय का अभाव। कुछ ऐसा ही देखने को मिला मंगलवार, 3 जुलाई को नवभारत टाइम्स में। जहां एक खबर को अलग-अलग भाषाशैली में दो बार प्रकाशित किया गया।
दरअसल यह खबर विनोद कांबली से जुड़ी है जिसमें बताया गया है कि मुंबई के चर्चित इनऑर्बिट मॉल में पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली और बॉलिवुड गायक अंकित तिवारी के परिवार के बीच झगड़ा हो गया। दरअसल, रविवार के दिन भीड़भाड़ वाले मॉल में विनोद की पत्नी ऐंड्रिया ने गायक अंकित तिवारी के पिता को थप्पड़ जड़ दिया। उन्होंने अंकित के पिता पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। हालांकि इसके बाद बांगुर नगर पुलिस अंकित तिवारी के बड़े भाई अंकुर तिवारी की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
इसी खबर को नवभारत टाइम्स ने दो बार प्रकाशित किया है और यह गलती दो डेस्कों के बीच समन्वय के अभाव चलते मालूम पड़ती है। पहली खबर को सिंगर अंकित के परिवार से क्यों भिड़े विनोद कांबली? हेडिंग के साथ पेज नंबर-8 पर जगह दी गई है, जबकि दूसरी खबर पेज नंबर-14 पर प्रकाशित हुई है, जिसकी हेडिंग है- ‘कांबली की बीवी ने जड़ा थप्पड़, सिंगर के पिता ने किया केस’
समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स