होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / शुरू हुई FM रेडियो चैनलों की नीलामी प्रक्रिया, सरकार ने मांगे आवेदन
शुरू हुई FM रेडियो चैनलों की नीलामी प्रक्रिया, सरकार ने मांगे आवेदन
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने तीसरे चरण के अंतर्गत एफएम रेडियो चैनलों के दूसरे बैच की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत मंत्रालय ने 92 शहरों में 266 एफएम रेडियो चैनलों की ई-नीलामी के लिए आवेदन पत्र (एनआईए) आमंत्रित किए हैं। मंत्रालय की ओर से जारी एक नोटिस में इस बात की जानकारी दी गई है। नोटिस के
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने तीसरे चरण के अंतर्गत एफएम रेडियो चैनलों के दूसरे बैच की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत मंत्रालय ने 92 शहरों में 266 एफएम रेडियो चैनलों की ई-नीलामी के लिए आवेदन पत्र (एनआईए) आमंत्रित किए हैं। मंत्रालय की ओर से जारी एक नोटिस में इस बात की जानकारी दी गई है। नोटिस के मुताबिक, दूसरे बैच के तहत मौजूदा 23 शहरों में 39 चैनलों के अलावा 69 नए शहरों में 227 चैनल हैं। इन 69 नए शहरों में से, 20 शहरों में 80 चैनल हैं, जिनकी आबादी 3 से 10 लाख तक है। बाकी 1 से 3 लाख की आबादी वाले 38 शहरों में 114 चैनल हैं। जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर के सीमावर्ती राज्यों में 1 लाख की आबादी वाले 11 शहरों के 33 चैनलों को भी इस नीलामी में शामिल किया गया है। नोटिस में पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, चैनलों के आरक्षित मूल्य, चयन के लिए उपलब्ध फ्रिक्वेंसी, नीलामी के नियम, आदि शामिल हैं। यह आगामी नीलामी में भाग लेने के लिए इच्छुक कंपनियों से आवेदन आमंत्रित करने के उद्देश्य से जारी की गई है। बता दें कि, आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 1 अगस्त 2016 तक (शाम 5 बजे तक) है। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स