होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दैनिक मारवाड़ पत्रिका जल्द ही बैंगलुरू से होगा प्रकाशित, अगला पड़ाव तमिलनाडु

दैनिक मारवाड़ पत्रिका जल्द ही बैंगलुरू से होगा प्रकाशित, अगला पड़ाव तमिलनाडु

राजस्थान से प्रकाशित हो रहे हिंदी दैनिक मारवाड़ पत्रिका अपना विस्तार करते हुए बैंगलोर एडिशन 14 जून को लॉन्च करने जा रहा है। अखबार के प्रकाशन और संपादक मुकेश सुंदेशा ने समाचार4मीडिया से बात करते हुए बताया कि हम लोगों को राजस्थान में अच्छा रिसपोंस मिला है। और अब हम लोग बैंगलोर से इस अखबार का एडिशन शुरू करने जा रहे हैं। शुरुआत में इस अखबार की करीब सात

समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago

राजस्थान से प्रकाशित हो रहे हिंदी दैनिक मारवाड़ पत्रिका अपना विस्तार करते हुए बैंगलोर एडिशन 14 जून को लॉन्च करने जा रहा है। अखबार के प्रकाशन और संपादक मुकेश सुंदेशा ने समाचार4मीडिया से बात करते हुए बताया कि हम लोगों को राजस्थान में अच्छा रिसपोंस मिला है। और अब हम लोग बैंगलोर से इस अखबार का एडिशन शुरू करने जा रहे हैं। शुरुआत में इस अखबार की करीब सात हजार कॉपियां प्रकाशित की जायेंगी। 16 पेज का यह कलर अखबार तीन रूपये में उपलब्ध होगा। गैर हिंदी भाषी क्षेत्र में अखबार का एडिशन शुरू करने के विचार पर मुकेश का कहना है कि बंगलुरू में बड़ी संख्या में राजस्थान और बाकी हिंदी भाषी क्षेत्र के लोग रहते हैं और बंगलुरू में एक अच्छे हिंदी दैनिक की जरूरत थी और उसी जरूरत को पूरा करने के लिए हम अखबार का प्रकाशन वहां से कर रहे है। अखबार के कंटेंट के बारे में मुकेश का कहना है कि हम लोग राजस्थान के एडिशन में तो मुख्यत राजस्थान की खबरों पर फोकस होता है। और इसमें भी ज्यादा मारवाड़ एरिया की खबरें पाठकों को ज्यादा पढ़ने को मिलती है जो कि बाकी अखबारों में नहीं होती हैं। बंगलुरू एडिशन में भी हम लोग लोकल खबरों को ज्यादा तवज्जों देंगे। वहां की भाषा दूसरी होने की वजह से उन्हें उनकी स्थानीय खबरें नहीं मिलती हैं। अब राजस्थान प्रवासियों को उनकी खुद की मातृभाषा में उनके रीजन की खबरें पढने को मिलेगी। भविष्य को योजनाओं के बारे में मुकेश का कहना है कि अभी हमारा मुख्य फोकस बैंगलोर एडिशन पर है उसके बाद हम लोग आंध्रप्रदेश और तमिलनाडू में विस्तार करेंगे। अखबार की शुरुआत एक साप्ताहिक के रूप में 20 जून 2007 में की गई थी उसके बाद पाठकों की मिल रही अच्छी प्रतिक्रियाओं को देखते हुए इसे 10 जनवरी 2010 को दैनिक कर दिया गया। अखबार का राजस्थान एडिशन आठ पेज का है और इसकी कीमत दो रुपये रखी गई है। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

16 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago