होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / एक महीनें तक इस राज्य में पाठक नहीं पढ़ पाएंगे अखबार और पत्रिकाएं...

एक महीनें तक इस राज्य में पाठक नहीं पढ़ पाएंगे अखबार और पत्रिकाएं...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। मणिपुर में एक महीनें तक पाठक न तो अखबार पढ़ पाएंगे और न ही मैगजीन्स। दरअसल बीतें रविवार से अखबार और मैगजीन्स यहां उपलब्ध नहीं हैं और इसकी वजह है राज्य का एक एकमात्र समाचारपत्र एजेंट मेसर्स पी.सी. जैन एंड कॉरपोरेशन। बता दें कि इन्हें अपनी दुकान कांगलीपक स्टूडेंट्स असोसिएशन (केएसए) के कारण बंद करनी पड़ी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। मणिपुर में एक महीनें तक पाठक न तो अखबार पढ़ पाएंगे और न ही मैगजीन्स। दरअसल बीतें रविवार से अखबार और मैगजीन्स यहां उपलब्ध नहीं हैं और इसकी वजह है राज्य का एक एकमात्र समाचारपत्र एजेंट मेसर्स पी.सी. जैन एंड कॉरपोरेशन। बता दें कि इन्हें अपनी दुकान कांगलीपक स्टूडेंट्स असोसिएशन (केएसए) के कारण बंद करनी पड़ी और इसकी वजह है कि इन्होंने आर. गुप्ता द्वारा लिखित और नई दिल्ली के रमेश प्रकाशन हाउस द्वारा प्रकाशित ‘मणिपुर जनरल नॉलेज’ की प्रतियां अपनी दुकान पर रखकर बेंची, जिस पर केएसए कार्यकर्ताओं ने प्रतिबंध लगा रखा है। कांगलीपक स्टूडेंट्स असोसिएशन का कहना है कि उसने समाचारपत्र एजेंट को ‘सजा के तौर पर’ एक महीने तक दुकान बंद रखने के लिए कहा है। शनिवार को केएसए के कुछ कार्यकर्ताओं ने पी.सी. जैन एंड कॉरपोरेशन और इसकी सहयोगी कंपनी मेसर्स जैन बुक स्टोर की दो दुकानों पर धावा बोला और वहां से विवादित किताब की कई प्रतियां बरामद की। उन्होंने दुकानों से सारी प्रतियां उठा लीं और सड़क पर डालकर आग लगा दी। वहीं दूसरी तरफ प्रकाशक ने किताब में भूलवश रह गईं गलतियों के लिए माफी मांगी है। गौरतलब है कि मेसर्स पी.सी. जैन एंड कॉरपोरेशन देश में प्रकाशित होने वाले सभी समाचारपत्रों- पत्रिकाओं के राज्य में एकमात्र एजेंट हैं। उन्हें अपनी दुकान बंद करने के लिए मजबूर करने का मतलब हुआ कि पूरे राज्य में एक महीनें तक कोई अखबार या पत्रिका उपलब्ध नहीं हो पाएगी। केएसए के कुछ कार्यकर्ताओं ने कहा,  ‘विकृत किताब तथ्यात्मक गलतियों से भरी पड़ी है और लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाती है। लाइ हरओबा मणिपुर के लोगों का मूल धर्म है, लेकिन किताब कहती है कि यह अन्य देवी-देवताओं के साथ शिव व दुर्गा का नृत्य है।’   समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘मिंट’ को बाय बोलकर Upstox से जुड़े अनुभव मुखर्जी

Upstox में वह मार्केट्स और फाइनेंस कंटेंट टीम का हिस्सा होंगे। यहां वह इक्विटी मार्केट, कॉरपोरेट खबरों, तिमाही नतीजों और कमोडिटीज से जुड़े विभिन्न विषयों को कवर करेंगे।

9 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

9 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

9 hours ago

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

12 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

16 hours ago


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

12 hours ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

20 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

9 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

21 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

9 hours ago