होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘महाराष्ट्र टाइम्स’ नागपुर से लॉन्च, अगला पड़ाव कोल्हापुर
‘महाराष्ट्र टाइम्स’ नागपुर से लॉन्च, अगला पड़ाव कोल्हापुर
द टाइम्स ऑफ इंडिया समूह का, मराठी दैनिक, महाराष्ट्र टाइम्स को नागपुर से लॉन्च कर दिया गया है। यह इस समाचारपत्र का पांचवा संस्करण है। महाराष्ट्र टाइम्स मुंबई, पुणे, नासिक और औरंगाबाद में पहले से मौजूद है। बीसीसीएल की रणनीति के अनुसार, नॉन-मेट्रो (छोटे महानगरों) में अपने पांव पसारने की योजना के तहत नागपुर संस्करण को लॉन्च किया गया है। महाराष्ट्र ट
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
द टाइम्स ऑफ इंडिया समूह का, मराठी दैनिक, महाराष्ट्र टाइम्स को नागपुर से लॉन्च कर दिया गया है। यह इस समाचारपत्र का पांचवा संस्करण है। महाराष्ट्र टाइम्स मुंबई, पुणे, नासिक और औरंगाबाद में पहले से मौजूद है। बीसीसीएल की रणनीति के अनुसार, नॉन-मेट्रो (छोटे महानगरों) में अपने पांव पसारने की योजना के तहत नागपुर संस्करण को लॉन्च किया गया है। महाराष्ट्र टाइम्स के नागपुर में लॉन्च होने से पहले, मुंबई संस्करण दोपहर तक नागपुर पहुंच पाता था इस अवसर पर, टिप्पणी करते हुए, टाइम्स ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट, अरुणाभ दास शर्मा ने कहा, हम इस क्षेत्र से अपना प्रकाशन शुरू करना चाहते थे, क्योंकि यहां काफी अवसर है। महाराष्ट्र टाइम्स की पुणे, नासिक और औरंगाबाद संस्करण की सफलता के बाद से हम नागपुर में इसके संस्करण को लॉन्च करके काफी खुश हैं। महाराष्ट्र टाइम्स मोबाइल और इंटरनेट का उपयोग करने वाले युवाओं को समर्पित समाचारपत्र है जिसमें उनकी दिन-प्रतिदिन होने वाली जरूरतों के बारे में विस्तार पूर्वक लिखा होता है। अपने प्रतिद्वंदी समाचारपत्रों से आगे रहने के लिए, महाराष्ट्र टाइम्स 20 से 40 वर्ष के युवा पाठकों पर फोकस करता है। समाचारपत्र में स्थानीय ईवेंट्स, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, तकनीक और शिक्षा पर विशेष सेक्शन पर ज्यादा फोकस किया जाता है। 20 पेज के इस समाचारपत्र का कवर प्राइस 3 रुपये रखा गया है और शुरुआत में इसकी 51 हजार प्रतियां छापी जा रही है। नए संस्करण के लिए पाठकों में जागरूकता लाने और सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए चार महीनों के लिए 31 रुपये की स्कीम ट्रायल ऑफर के तौर पर चलाई जा रही है। इसके अलावा एक कंटेस्ट का भी आयोजन किया जा रहा है और एक सब्सक्राइबर (सदस्यता लेने वाला) चार-पहिया वाहन यानी कार जीत सकता है। समाचारपत्र के प्रचार के लिए, रेडियो, प्रिंट, हॉर्डिंग्स और स्थानीय केबल का भी सहारा लिया जा रहा है। समाचारपत्र में विज्ञापन और संपादकीय का अनुपात 45:55 का होगा और इस दैनिक के लिए स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के विज्ञापनदाताओं को टार्जेट किया जा रहा है। महाराष्ट्र टाइम्स का ऑनलाइन संस्करण भी उपलब्ध है। समूह से जुड़े, सूत्रों के अनुसार, जल्द ही कोल्हापुर संस्करण भी जल्द ही लॉन्च करने की योजना है। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स