होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / लोकसभा टीवी ने लॉन्च की अपनी वेबसाइट

लोकसभा टीवी ने लॉन्च की अपनी वेबसाइट

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो लोकसभा टीवी ने वेब की दुनिया में अपनी प्रजेंस बनाते हुए अपनी वेबसाइट लॉन्च कर दी है। 15 मई को लोकसभा की स्पीकर मीरा कुमार ने इस वेबसाइट को लॉन्च किया। इस अवसर पर लोकसभा टीवी के सीईओ राजीव मिश्रा ने कहा कि वेबसाइट को इंटरैक्टिव और इनफॉरमेटिव बनाया गया है। उन्होंने कहा कि वेबसाइट लॉन्च करने का हमारा उद्देश्य वेब प्रजेंस तो

समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो लोकसभा टीवी ने वेब की दुनिया में अपनी प्रजेंस बनाते हुए अपनी वेबसाइट लॉन्च कर दी है। 15 मई को लोकसभा की स्पीकर मीरा कुमार ने इस वेबसाइट को लॉन्च किया। इस अवसर पर लोकसभा टीवी के सीईओ राजीव मिश्रा ने कहा कि वेबसाइट को इंटरैक्टिव और इनफॉरमेटिव बनाया गया है। उन्होंने कहा कि वेबसाइट लॉन्च करने का हमारा उद्देश्य वेब प्रजेंस तो है ही साथ थी हम सरकारी प्रक्रिया और अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाकर पारदर्शी व्यवस्था लाना चाहते हैं। वेबसाइट पर लोकसभा टीवी के कार्यक्रमों की फीड और वीडिय़ो देखे जा सकेंगे साथ ही संसद की कार्यवाही का भी सीधा प्रसारण वेबसाइट पर देखा जा सकेगा। लोकसभाटीवी.निक.इन की लॉन्चिंग के समय को लेकर जब हमने सीईओ राजीव मिश्रा से पूछा कि क्या आपको नहीं लगता कि वेब की दुनिया में आपने देर से कदम रखा तो उन्होंने कहा कि बिल्कुल नहीं, बल्कि मुझे लगता है कि जिस तरह के दर्शक लोकसभा टीवी के साथ जुडे हैं उनके लिए यह बिल्कुल सही वक्त है। हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में लॉन्च की गई इस वेबसाइट पर पाठकों की प्रतिक्रियाओं और उनके फीडबैक को भी जगह दी गई है। लॉन्चिंग के मौके पर लोकसभा के महासचिव टी के विश्वनाथन ने कहा कि वेबसाइट के माध्यम से सभी सदस्य व्यवस्थित ढंग से अपने क्षेत्र से जुड़ सकेंगे। गौरतलब है कि लोकसभा टीवी की शुरुआत एक स्वतंत्र चैनल के रूप में हुई थी। इस चैनल के पहले लोकसभा की कार्यवाहियों का सीधा प्रसारण डीडी लोकसभा के माध्यम से होता था। डिस्कशन पर आधारित इस चैनल नें प्रशासनिक, सरकारी नीतियों, आर्थिक मामलों पर डीबेट व डॉक्यूमेंट्रीज का प्रसारण किया जाता है। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

6 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

7 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

8 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

7 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

20 hours ago