होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मंच से चिल्लाकर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने 'आजतक' के पत्रकार को दी धमकी
मंच से चिल्लाकर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने 'आजतक' के पत्रकार को दी धमकी
<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के 20वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में उस समय हंगामा मच गया, जब बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने सार्वजनिक रूप से 'आजतक' न्यूज चैनल के पत्रकार को धमकी दे डाली। तेज प्रत
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के 20वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में उस समय हंगामा मच गया, जब बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने सार्वजनिक रूप से 'आजतक' न्यूज चैनल के पत्रकार को धमकी दे डाली। तेज प्रताप ने पत्रकार को धमकी देते हुए कहा कि अगर वह (मंत्री का) विडियो नहीं मिटाते हैं तो वह उनके खिलाफ अदालत में मामला दायर करेंगे। हालांकि इसके बाद लालू यादव को अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के तेवर के कारण पत्रकारों से बीचबचाव कर मान मनौव्वल करना पड़ा।
तेज प्रताप ने आरजेडी के स्थापना दिवस समारोह के दौरान मंच से पत्रकार पर चिल्लाते हुए कहा कि मैं आपके खिलाफ मामला दर्ज करवाऊंगा। मैं आपका सम्मान करता हूं क्योंकि आप (पत्रकार) प्रेस से हैं। विडियो मिटा दीजिए वरना मैं आपके खिलाफ मानहानि मामला दायर करुंगा। तेज प्रताप ने यह बात उस समय कही जब पत्रकार लालू प्रसाद से मंच पर ही रिकॉर्डिंग के बारे में बात कर रहे थे।
दरअसल राष्ट्रीय जनता दल के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में पार्टी दफ्तर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उस समय मंच पर बैठे तेजप्रताप यादव एक फोटोग्राफर से उसका कैमरा लेकर तस्वीरें ले रहे थे। उनके इस अंदाज की कुछ पत्रकारों ने मोबाइल से तस्वीरें और विडियो ले ली। तेजप्रताप को यह नागवार गुजरा। पहले उन्होंने 'आजतक' के पत्रकार को अपने कार्यकर्ता को भेजकर मंच पर बुलाया। नहीं आने पर लालू प्रसाद ने पत्रकार को मंच पर बुलाया और विडियो मिटाने के लिए नम्रतापूर्वक कहा। लेकिन पत्रकार ने ऐसा करने से इनकार कर दिया, जब पत्रकार यह बोल रहे थे कि विडियो में कुछ भी गलत नहीं है, तेज प्रताप नाराज हो गए और उन्होंने पत्रकार को धमकी दे डाली कि वह उनके खिलाफ मानहानि का मामला दायर करेंगे।
प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में पत्रकार को दी गई चेतावनी के बाद पत्रकारों में नाराजगी दिखी। तेज प्रताप के व्यवहार से मीडियाकर्मी नाराज हो गए और विरोध में समारोह छोड़ने के लिए खड़े हो गए, जिसके बाद लालू यादव ने मंच पर खड़े होकर सबको शांत कराया। इसके बाद पत्रकार मान गए। तब जाकर कार्यक्रम फिर शुरू हो पाया।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स