होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कुमार राकेश का न्यूज एक्सप्रेस से इस्तीफा, सहारा समय के रीजनल हेड बने अजय शर्मा
कुमार राकेश का न्यूज एक्सप्रेस से इस्तीफा, सहारा समय के रीजनल हेड बने अजय शर्मा
25 सालों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार, कुमार राकेश ने अब न्यूज़ एक्सप्रेस न्यूज़ चैनल से कार्यकारी संपादक के पद से इस्तीफा दे दिया है। वो 2 फरवरी से संस्थान के साथ जुड़े हुए थे। न्यूज एक्सप्रेस से पहले कुमार राकेश एनई टीवी ग्रुप के साथ बतौर वाइस प्रेसिडेंट (कंटेंट) और ग्रुप सीनियर एडिटर जुड़े हुए थे। वे अप्रैल 2008 से एनई टीवी ग्रुप
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
25 सालों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार, कुमार राकेश ने अब न्यूज़ एक्सप्रेस न्यूज़ चैनल से कार्यकारी संपादक के पद से इस्तीफा दे दिया है। वो 2 फरवरी से संस्थान के साथ जुड़े हुए थे। न्यूज एक्सप्रेस से पहले कुमार राकेश एनई टीवी ग्रुप के साथ बतौर वाइस प्रेसिडेंट (कंटेंट) और ग्रुप सीनियर एडिटर जुड़े हुए थे। वे अप्रैल 2008 से एनई टीवी ग्रुप के साथ काम कर रहे थे। कुमार राकेश, एनई टीवी ग्रुप के छह चैनल, हमार टीवी, फोकस टीवी, एनई टीवी, एनई बांग्ला, एचवाई टीवी, हाईफाई टीवी देख रहे थे। उन्हें चैनलों के कंटेंट में सुधार लाने की जिम्मेदारी दी गई थी। इन्होंने चैनल के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके अलावा, इन्होंने ग्रुप के महिला न्यूज़ और करेंट अफेयर्स चैनल, फोकस टीवी और हमार टीवी को लॉन्च कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। साथ ही ये ग्रुप के हमार टीवी पर एक इंटरव्यू बेस्ट प्रोग्राम, हमार बातचीत भी करते थे। इस प्रोग्राम के करीब 50 से ज्यादा एपिसोड प्रसारित किये गये थे। यह भाषाई मीडिया पर अपने तरह का पहला प्रोग्राम था। इन्होंने, अपने पत्रकारिता कॅरियर की शुरुआत 1986 में द इंडियन नेशन पटना के साथ की थी। यह उस समय, बिहार का नंबर वन, अंग्रेजी अख़बार था। फिर इन्होंने, हिंदी पत्रकारिता की ओर अपना रुख किया और नवभारत टाइम्स के साथ जुड़े गए। कुमार राकेश नईदुनिया, राष्ट्रीय सहारा, दैनिक हिन्दुस्तान, और दैनिक भास्कर जैसे मीडिया ग्रुप के साथ काम कर चुके हैं। वहीं सहारा समय राजस्थान से कुछ समय पहले विदा ले चुके अजय शर्मा को एक बार फिर जिम्मेदारी लौटा दी गई है और उन्हें रीजनल हैड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुछ समय पहले उन्हें नॉर्थ इंडिया का हेड बना गया था लेकिन बाद में नोएडा बुला लिया गया था। अब फिर उन्हें राजस्थान की जिम्मेदारी सौपी गई है। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स