होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब दैनिक जागरण में होगा KRA पर फोकस, अखबार में दिखेगा इसका असर
अब दैनिक जागरण में होगा KRA पर फोकस, अखबार में दिखेगा इसका असर
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पिछले पखवाड़े दैनिक जागरण द्वारा आयोजित वर्कशॉप में निर्णय लिया गया है कि अब कंपनी के एम्पलाइज अपना KRA(Key Result Area) का स्वंय निर्धारण करेंगे और समय-समय पर उसका आंकलन किया जाएगा। 23 जून को दो दिन की इस वर्कशॉप में सीनियर एम्पलॉइज हिस्सा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पिछले पखवाड़े दैनिक जागरण द्वारा आयोजित वर्कशॉप में निर्णय लिया गया है कि अब कंपनी के एम्पलाइज अपना KRA(Key Result Area) का स्वंय निर्धारण करेंगे और समय-समय पर उसका आंकलन किया जाएगा। 23 जून को दो दिन की इस वर्कशॉप में सीनियर एम्पलॉइज हिस्सा बने थे।
बताया जा रहा है कि इस प्रकिया का अखबार पर भी सकारात्मत प्रभाव पड़ेगा। कई न्यूज एडिटर्स अभी अपना केआरए निर्धारित कर चुके हैं। माना जा रहा है कि इस तरह के आकलन से सीनियर्स कर्मचारी भी बेहतर आउटपुट देंगे।
गाजियाबाद के ईडीएम मॉल में हुई इस वर्कशॉप में जागरण के तमाम न्यूज एडिटर्स, रेजिडेंट एडिटर्स और मैनेजमेंट के लोगों ने भाग लिया था। साथ ही समूह के दूसरे अखबार ‘नईदुनिया’ के भी शीर्ष अधिकारी इस वर्कशॉप मे मौजूद थे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।टैग्स