होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / गंभीर मुद्दों को छोड़कर बेवजह के मुद्दों को खबर बनाता है मीडिया का एक वर्ग, बोले सीएम पिनारयी विजयन
गंभीर मुद्दों को छोड़कर बेवजह के मुद्दों को खबर बनाता है मीडिया का एक वर्ग, बोले सीएम पिनारयी विजयन
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। राज्य सरकार मीडिया पर किसी भी तरह का प्रतिबंध लगाने के खिलाफ है, ये कहना है कि केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन का। उन्होंने कहा कि मीडिया जिन लोगों को एक्सपोस करने का काम रही है, वे लोग मीडिया के खिलाफ नहीं है। उन्होंने मलयालम न्यूज चैनल
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
राज्य सरकार मीडिया पर किसी भी तरह का प्रतिबंध लगाने के खिलाफ है, ये कहना है कि केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन का। उन्होंने कहा कि मीडिया जिन लोगों को एक्सपोस करने का काम रही है, वे लोग मीडिया के खिलाफ नहीं है। उन्होंने मलयालम न्यूज चैनल ‘न्यूज18 केरल’ के लॉन्चिंग के अवसर पर ये बात कही।
उन्होंने कहा कि इस बात का अहसास होना चाहिए कि कुछ नेताओं और प्रमुख हस्तियों को मीडिया से दूरी बना ली है, वक्योंकि वे मीडिया द्वारा क्रिएट किए गए बेवजह के विवादों से डरने लगे हैं और यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
सीएम ने कहा कि मीडिया का एक वर्ग देश और हमारे समाज को प्रभावित करने वाले गंभीर मुद्दों को छोड़कर मूर्खतापूर्ण और बेवजह की बातों को महत्व देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे मद्दों पर मीडिया को आत्मविश्लेषण करनी चाहिए।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स