होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कश्मीर घाटी में अखबार मालिक और संपादकों ने न्यूजपेपर छापने से किया इनकार
कश्मीर घाटी में अखबार मालिक और संपादकों ने न्यूजपेपर छापने से किया इनकार
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद कश्मीर घाटी में जारी तनाव अभी भी बरकरार है। हालात को देखते हुए 12वें दिन भी कर्फ्यू जारी रखा गया है। इस बीच अखबार का प्रकाशन भी बंद रहा। पांच दिन पहले घाटी में मीडिया पर लगाए गए प्रतिबं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद कश्मीर घाटी में जारी तनाव अभी भी बरकरार है। हालात को देखते हुए 12वें दिन भी कर्फ्यू जारी रखा गया है। इस बीच अखबार का प्रकाशन भी बंद रहा। पांच दिन पहले घाटी में मीडिया पर लगाए गए प्रतिबंध के मद्देनजर अभी भी अखबार के मालिक और संपादक न्यूजपेपर छापने से इनकार कर रहे हैं। दरअसल ये मीडियाकर्मी प्रदेश सरकार द्वारा कोई स्पष्टीकरण न दिए जाने से नाराज हैं।
अखबार मालिकों ने मांग की है कि सरकार ‘‘प्रतिबंध की जिम्मदारी’’ ले और बयान जारी कर यह आश्वासन दे कि मीडिया के कामकाज में किसी भी सूरत में बाधा नहीं डाली जाएगी।
बता दें कि सोमवार रात प्रदेश की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू के आगे स्पष्ट किया था कि प्रदेश में अखबार छापने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।
वहीं दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री के सलाहकार अमिताभ मट्टू का भी कहना था कि कश्मीygर घाटी में जारी हिंसा के मद्देनजर अखबारों के प्रकाशन पर पाबंदी मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से बिना पूछे लगाई गई। उन्होंने कहा था कि कई बार कुछ फैसले स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक अधिकारी लेते हैं, जिनका उच्च स्तर पर कोई सरोकार नहीं होता। अखबारों पर प्रतिबंध के मामले में भी ऐसा ही हुआ होगा।
खबरों के मुताबिक, अखबारों के हॉकर्स यह आरोप लगा रहे हैं कि श्रीनगर में पुलिस उन्हें अखबार नहीं बांटने दे रही है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स