होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जो अंग्रेजी झाड़ेंगा, क्या वही झंडे गाड़ेगा... कपिल ने अंग्रेजीपंती को दिखाया अंगूठा, विडियो वायरल
जो अंग्रेजी झाड़ेंगा, क्या वही झंडे गाड़ेगा... कपिल ने अंग्रेजीपंती को दिखाया अंगूठा, विडियो वायरल
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। देश की राष्ट्रीय भाषा आज हाशिए पर है। इस भाषा को सर्वोच्च स्थान दिलाने के लिए आज भी लड़ाई लड़ी जा रही है। अंग्रेजी भाषा ने हिंदी को अपनी गिरफ्त में कर लिया है। दरअसल बदलते वक्त के साथ युवा पीढ़ी ने अंग्रेजी भाषा को ही अपनी आदत और जरूरत दोनों
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
देश की राष्ट्रीय भाषा आज हाशिए पर है। इस भाषा को सर्वोच्च स्थान दिलाने के लिए आज भी लड़ाई लड़ी जा रही है। अंग्रेजी भाषा ने हिंदी को अपनी गिरफ्त में कर लिया है। दरअसल बदलते वक्त के साथ युवा पीढ़ी ने अंग्रेजी भाषा को ही अपनी आदत और जरूरत दोनों ही बना लिया है। हिंदी से बढ़ती दूरी को कम करता कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का ऐड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
यह विज्ञापन माइक्रोमैक्स का है, जिसमें कपिल एक्टिंग करते नजर आते हैं। इस विडियो में कपिल अंग्रेजी बोलने वाले एक युवा शख्स की क्लास लेते हुए नजर आ रहे हैं। #AngrezipantiKoAngootha (अंग्रेजीपंती को अंगूठा) हैशटैग वाले इस विडियो में उन लोगों को करारा जवाब देने की कोशिश की गई है जो अंग्रेजी बोलने और जानने के अहंकार में देश की राष्ट्रभाषा हिंदी की बेइज्जती करने से बाज नहीं आते।
इस विडियो में कपिल शर्मा ने कहा है कि हुनर की कोई भाषा नहीं होती। उनके मुताबिक, 'जब हुनर चमकता है तो अंग्रेजीपंती फीकी पड़ जाती है।' इस विडियो के जरिए कपिल शर्मा ने लोगों को गर्व से अपनी मातृभाषा बोलने और उसे सम्मान देने के लिए प्रेरित किया है।
28 जून को यू-ट्यूब पर पब्लिश हुआ यह विडियो अब तक साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
यहां देखें विडियो:
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स