होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / विरोध दर्ज कराने के लिए पत्रकारों ने अपनाया ये ‘नायाब’ तरीका
विरोध दर्ज कराने के लिए पत्रकारों ने अपनाया ये ‘नायाब’ तरीका
पत्रकारोें ने अपना विरोध दर्ज कराने के लिए नायाब तरीका निकाला...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
अभी तक आपने हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में ही पत्रकारों को हेलमेट पहनकर अपना काम करते देखा होगा, लेकिन आजकल छत्तीसगढ़ में भी आपको ऐसा ही कुछ देखने को मिलेगा। दरअसल, यहां के पत्रकारों ने विरोध का एक ये भी तरीका निकाला है और भाजपा नेताओं के कार्यक्रमों की कवरेज के दौरान वे हेलमेट पहने नजर आ रहे हैं।
इसका कारण ये है कि दो फरवरी को राजधानी रायपुर में भाजपा पदाधिकारियों की एक बैठक के दौरान कुछ नेता आपस में भिड़ गए थे। इस बैठक को कवर करने के लिए स्थानीय न्यूज़ चैनल ‘द वॉइस’ से जुड़े पत्रकार सुमन पांडेय भी पहुंचे थे। उन्होंने अपने मोबाइल से मारपीट की इस घटना का विडियो भी बना लिया था। आरोप है कि इससे गुस्साए भाजपाइयों ने न सिर्फ सुमन पांडेय से जमकर मारपीट की बल्कि मोबाइल छीनकर उसमें से वह विडियो भी डिलीट कर दिया। सुमन को काफी देर तक कमरे में ही बंधक बनाकर रखा गया। इस बीच सुमन ने साथी पत्रकारों को घटना की जानकारी दे दी थी, तब कहीं जाकर वह आज़ाद हो सके थे। इस मामले में पुलिस ने रायपुर बीजेपी प्रमुख राजीव अग्रवाल और तीन पार्टी पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
टैग्स पत्रकार