होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...इस रीजनल न्यूज चैनल के ब्यूरो प्रमुख को मिली जमानत

...इस रीजनल न्यूज चैनल के ब्यूरो प्रमुख को मिली जमानत

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। गाजियाबाद:  उत्तर प्रदेश के रीजनल न्यूज चैनल ‘के न्यूज’ (K News) के ब्यूरो प्रमुख वैभव शर्मा को अदालत से जमानत मिल गई है। बताया जा रहा है कि उन्हें  फर्जी तथ्यों और तर्को के आधार पर मुरादनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उन पर आईपीसी की धारा 384, 386 और 427 लग

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

गाजियाबाद:  उत्तर प्रदेश के रीजनल न्यूज चैनल ‘के न्यूज’ (K News) के ब्यूरो प्रमुख वैभव शर्मा को अदालत से जमानत मिल गई है। बताया जा रहा है कि उन्हें  फर्जी तथ्यों और तर्को के आधार पर मुरादनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उन पर आईपीसी की धारा 384, 386 और 427 लगाई है।

धारा 386 मामले में अपने आप को घिरता देख पुलिस ने नाटकीय अंदाज में अदालत को यह लिखकर दे दिया कि आईपीसी की जिस धारा 386 के तहत वैभव शर्मा को गिरफतार किया गया था, वह गलत थी।

आपको बता दे कि जब कोई व्यक्ति किसी को गंभीर चोट या डर दिखा कर रंगदारी वसूलने का काम करता है, तो ऐसे मामले में आईपीसी की धारा 386 एप्लीकेबल होती है। अभियोजन पक्ष इस धारा की प्रासंगिकता को अदालत के समक्ष साबित नहीं कर सका।

गलत धारा लगाने और बार-बार अदालती आदेश के बावजूद अदालत मे विवेचक के पेश ने होने के चलते अपर मुख्य न्यायाधीश मौसमी मधेसिया ने मुरादनगर थाना के प्रभारी निरीक्षक सुबोध सक्सेना को अदालत में तलब कर फटकार भी लगाई, इस गलती के लिए सक्सेना ने अदालत के समक्ष माफी भी मांगी। अब केवल धारा 384 और 427 के तहत ही अदालत में वाद चलेगा।

वैभव के अधिवक्ता विनोद भारद्वाज ने बताया कि इन दोनों धाराओं को भी रद्द करने के लिए उन्होंने ऊपरी अदालत में चुनौती देने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि गाजियाबाद के सीएमओ अजय अग्रवाल को यह जानकारी मिली थी कि मुरादनगर के मंगलम अस्पताल में गर्भ में पल रहे भ्रूण के लिंग की जांच करने का गैर कानूनी ढंग से कार्य हो रहा है। इस मामले में मंगलम अस्पताल को सील करने के लिए पिछले दिनों सीएमओं पत्रकारों के एक दल के साथ जैसे ही वहां पहुंचे तो अस्पताल के मालिक डीसी कंसल ने अपने व्यापार मंडल के कुछ साथियों और भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ को विरोध करने के लिए बुला लिया। हालांकि इसी दौरान सीएमओ ने अस्पताल में रखी अल्ट्रासाउन्ड और अन्य मशीनों को सीलकर अस्पताल मालिक के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया। इसी बीच अस्पताल के मालिक डॉ. डी.सी. कंसल और उनके साथियों ने इस पूरे प्रकरण को कवरेज कर रहे पत्रकारों और सीएमओ पर हमला बोल दिया। सीएमओ व कुछ पत्रकार किसी तरह उग्र भीड से बच निकले, लेकिन भीड़ ने वैभव शर्मा को दबोच लिया और पीट-पीट कर अधमरा कर दिया और उनसे कैमरा और आईडी भी छीन ली।

इसके बाद अपने बचाव में अस्पताल ने पत्रकार पर रंगदारी वसूलने का मामला मुरादनगर थाने में दर्ज कराकर वैभव को पुलिस के हवाले कर दिया था। वहीं दूसरी तरफ मंगलम अस्पताल के मालिक डीसी कंसल के खिलाफ दर्ज लूट के मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। डीसी कंसल की अभी तक गिरफ्तारी नही हो पाई है। इस मामले में वैभव के वकील विनोद भारद्वाज ने अदालत में अर्जी देकर पूरे मामले की स्टेटस रिपोर्ट तलब करने की मांग की है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘मिंट’ को बाय बोलकर Upstox से जुड़े अनुभव मुखर्जी

Upstox में वह मार्केट्स और फाइनेंस कंटेंट टीम का हिस्सा होंगे। यहां वह इक्विटी मार्केट, कॉरपोरेट खबरों, तिमाही नतीजों और कमोडिटीज से जुड़े विभिन्न विषयों को कवर करेंगे।

2 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

3 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

3 hours ago

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

6 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

9 hours ago


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

6 hours ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

13 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

3 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

15 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

3 hours ago